फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Instagram: दिशा पटानी संग मालदीव से छुट्टियां मनाकर वापस लौटे टाइगर श्रॉफ, जिम में दिखाए शानदार स्टंट

Sun, 02 Jan 2022 02:32 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
tiger shroff, disha patani - फोटो : instagram/viralbhayani-tigerjackieshroff
दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ अपने मालदीव वेकेशन से वापस आ गए हैं। शनिवार को दोनों को एक साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इसी दौरान दोनों ही नीले रंग के कपड़ों में नजर आए। अपने वेकेशन के दौरान दोनों ने ही सोशल मीडिया पर ढेर सारी तस्वीरें पोस्ट की थीं लेकिन इन तस्वीरों में कहीं भी दोनों साथ में नजर नहीं आए। हालांकि फैंस के लिए तस्वीरें देखकर ही ये अंदाजा  काफी था कि दोनों साथ में हैं। फिलहाल इस कपल ने अभी तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है। अब न्यू ईयर वेकेशन से वापस आने के बाद टाइगर श्रॉफ पहुंच गए हैं सीधे जिम। जहां उन्होंने फिर से अपने शानदार स्टंट दिखाए।
विज्ञापन

2 of 4
tiger shroff in gym - फोटो : instagram
ये तो सभी जानते हैं कि टाइगर श्रॉफ फिटनेस लवर हैं। वे अक्सर अपने वर्कआउट सेशन के वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। टाइगर को उनके शानदार डांस मूव्स और उनकी फिटनेस के लिए जाना जाता है। आज भी उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में टाइगर फ्लाइंग किक स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
Tiger shroff - फोटो : instagram
इसके अलावा टाइगर ने एक शर्टलेस तस्वीर भी शेयर की जिसमें वे एक दरवाजे से निकलते दिखाई दे रहे हैं और उनके चेहरे सूरज की रोशनी पड़ रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए टाइगर ने लिखा,'आप और आपके परिवार पर हमेशा रोशनी बनी रहे। नया साल मुबारक हो #2022''। टाइगर की इस पोस्ट पर  दिशा पटानी ने भी कमेंट बॉक्स में फायर इमोजी पोस्ट किए।
विज्ञापन

4 of 4
गणपत - फोटो : Instagram
अगर बात वर्क फ्रंट की करें तो टाइगर ने हाल ही में कृति सेनन के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म गणपत के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी की है। यह फिल्म क्रिसमस 2022 पर रिलीज होने वाली है। इसके अलावा टाइगर जल्दी ही अपनी डेब्यू फिल्म हीरोपंती के रीमेक 'हीरोपंती 2' की शूटिंग शुरू करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें