फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonam Kapoor: सोनम कपूर ने न्यू ईयर के दिन पहनी थी 76 हजार रुपये से ज्यादा की ड्रेस, पति को 'किस' करते हुए शेयर की फोटो

Sun, 02 Jan 2022 02:08 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सोनम कपूर ने अपने पति आनंद आहूजा के साथ नए साल पर कुछ फोटोज फैंस के लिए साझा की थीं। यह तस्वीरें उनके लंदन स्थित घर की न्यू ईयर पार्टी की जश्न की थीं। इन तस्वीरों में सोनम कपूर ने बेहद सुंदर ड्रेस पहनी हुई थी। वैसे भी सोनम कपूर फैशन आइकॉन मानी जाती हैं और उनके फैशन सेंस की खूब तारीफ होती है। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
सोनम कपूर ने कुल छह तस्वीरें शेयर की थीं। पहली तस्वीर में वह पति आनंद आहूजा के गाल पर किस कर रही थीं। दोनों ने ही ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी रखी थी। दूसरी तस्वीर में सोनम कपूर पति के होंठों पर किस करते हुए नजर आ रही थीं। वहीं, तीसरी तस्वीर में सोनम कपूर कैमरे की तरफ देख रही थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बाकी की तस्वीरें घर के भीतर की सजावट की थीं। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए सोनम कपूर ने लिखा था, मेरे जीवन के प्यार के लिए नए साल की शुभकामनाएं। जिस व्यक्ति के साथ मैं नया साल बिताना चाहती हूं वह सिर्फ हर दिन की घटना नहीं है, हर साल अभूतपूर्व है। आप सभी के अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करती हूं। हैप्पी न्यू ईयर।

 

4 of 5
सोनम कपूर - फोटो : Social Media
इन रोमांटिक तस्वीरों में सोनम कपूर ने जो ड्रेस पहन रखी थी उसकी कीमत 900 यूरो है। अगर भारतीय करेंसी में बात की जाए तो यह कीमत करीब 76,275 रुपये बैठती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनम कपूर - फोटो : Instagram
सोनम ने टॉलर मार्मो से मिसेज रॉस फ्रिंजेड कफ्टन ड्रेस चुनी थी। जो बेहद महंगी है। इस ड्रेस के साथ उन्होंने  डायमंड ईयररिंग्स और ब्रेसलेट पहन रखे थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें