फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैन ने टाइगर श्रॉफ को दिया शादी का प्रपोजल, एक्टर ने जवाब से जीत लिया दिल

Sun, 13 Dec 2020 01:05 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टाइगर श्रॉफ - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
बॉलीवुड के यंग एक्टर टाइगर श्रॉफ किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। कभी उनके स्टंट वीडियो वायरल हो जाते हैं तो कभी उनके डांस मूव्स को देख फैंस उन पर फिदा हो जाते हैं। टाइगर शर्मिले स्वभाव के हैं और ये बात सब जानते हैं। हाल ही में उन्हें जब शादी का प्रस्ताव मिला तो उनका जवाब कुछ ऐसा था जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी। 
विज्ञापन

2 of 5
टाइगर श्रॉफ - फोटो : Instagram: @tigerjackieshroff
अपने फैंस के साथ हमेशा जुड़े रहने वाले टाइगर श्रॉफ ने #askme हैशटैग के जरिए लोगों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने फैंस द्वारा पूछे गए कई सवालों का जवाब बड़ी बेबाकी से दिया। उसी वक्त एक फैन ने टाइगर को शादी के प्रपोज कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
टाइगर ने दिया जवाब - फोटो : इंस्टाग्राम
यूके में रहने वाली एक फैन ने टाइगर से कहा  "यूके आ जाओ और मुझसे शादी कर लो।" टाइगर ने इस सवाल का जवाब बहुत ही सादगी के साथ दिया। उन्होंने लिखा, 'शायद कुछ सालों बाद, जब मैं आपको सपोर्ट कर सकूं... तब तक मुझे बहुत ज्यादा कमाना और सीखना है।'

4 of 5
tiger shroff - फोटो : social media
खलनायक बनेंगे टाइगर
बीते दिनों ऐसी खबर आई थी कि संजय दत्त फिल्म खलनायक का सीक्वल बनाने की सोच रहे हैं। साल 1993 में रिलीज हुई ये फिल्म सुपरहिट हुई थी। इस फिल्म में वह जैकी श्रॉफ की जगह उनके बेटे टाइगर को कास्ट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टाइगर श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि टाइगर आखिरी बार फिल्म बागी 3 में नजर आए थे। उनकी आने वाली फिल्में बागी 4, हीरोपंती 2 और रैम्बो है।

'मिर्जापुर' की बीना से लेकर 'पंचायत' की प्राधान पत्नी तक इन किरदारों ने छोटे रोल में ही लूट ली महफिल


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें