फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ के इस वीडियो को अब तक देख चुके 13 लाख से ज्यादा लोग, शिल्पा बोली-'बाप रे!'

Sun, 18 Aug 2019 07:28 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shilpa Shetty, Tiger Shroff - फोटो : amar ujala
हिंदी सिनेमाजगत में कई सारे सितारे ऐसे हैं जो फिटनेस को लेकर काफी गंभीर रहते हैं। इन्हीं में से एक अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर टाइगर का जिम करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह 200 किलोग्राम का वजन उठाते नजर आ रहे हैं। टाइगर के इस वीडियो को देखने के बाद ना केवल उनके प्रशंसक बल्कि फिल्म जगत की हस्तियां भी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए।
विज्ञापन

2 of 5
tiger shroff - फोटो : social media
इस वीडियो को खुद टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। टाइगर ने वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- 'जिम में इस तरह से कड़ी मेहनत करते हुए काफी वक्त हो गया, 200 किलोग्राम। हाई स्कूल के दिनों में बहुत हल्का महसूस किया करता था।' टाइगर के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अब तक 13 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। 

यह भी पढ़ें:- इंस्टाग्राम पर दिशा पाटनी ने किया स्टंट, यूजर बोला- टाइगर श्रॉफ के साइड इफेक्ट्स
विज्ञापन

3 of 5
टाइगर श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
टाइगर के इस वीडियो पर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने कमेंट किया- 'बाप रे!' उनके अलावा डीनो ने भी लिखा- 'बेहतरीन, मेरे विचार से यह सबसे अच्छा व्यायाम है।' टाइगर श्रॉफ आखिरी बार 'स्टूडेंड ऑफ द ईयर 2' फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म में टाइगर के साथ अनन्या पांडे और तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में थीं। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। 

 

4 of 5
war film - फोटो : Amar Ujala
टाइगर श्रॉफ ऋतिक रोशन के साथ जल्द ही 'वॉर' फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में वाणी कपूर भी हैं। टाइगर श्रॉफ ने 'वॉर' का पोस्टर साझा करते हुए लिखा था- 'इस लड़ाई में सिर्फ एक ही जीतेगा। ऋतिक रोशन, क्या आप हारने को तैयार हैं?' ऋतिक ने भी शानदार अंदाज में टाइगर को जवाब दिया है। ऋतिक ने लिखा- 'यह एक जंग है। मेरा एक्शन मेरे शब्दों से ज्यादा धमाकेदार होगा। 2 अक्टूबर को तुमसे मिलता हूं।'

यह भी पढ़ें:- टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन के बीच अब ऐसे होगी 'वॉर', नए पोस्टर में वाणी कपूर भी आईं नजर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
war film - फोटो : amar ujala
यह फिल्म यशराज फिल्म्स (Yash Raj Films) के बैनर तले बन रही है। इससे पहले फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। टीजर के कई सीन में टाइगर श्रॉफ ऋतिक रोशन का पीछा करते नजर आ रहे थे। कई जगह पर तो दोनों एक दूसरे के सामने बंदूक ताने भी नजर आ रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें