बॉलीवुड के दमदार एक्टर टाइगर श्रॉफ अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने जबरदस्त स्टंट के लिए भी जाने जाते हैं। टाइगर आने वाले दिनों में कई फिल्मो में एक्शन करते दिखाई देंगे। दरअसल, टाइगर श्रॉफ अपने फैंस के लिए नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपनी नई फिल्म गणपथ (Ganpath) का टीजर जारी किया है। इसमें एक बार फिर टाइगर का दम देखने को मिल रहा है। टाइगर श्रॉफ के इस प्रोजेक्ट का एलान होते ही फैंस में उत्साह की लहर फैल गई है क्योंकि विकास बहल के निर्देशन में ये फिल्म काफी भव्य रूप से निर्मित की जाएगी।
उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट का एलान भी किया है। इस टीजर में टाइगर श्रॉफ कहते है, 'अपुन के दो ही बाप है। एक गॉड दूसरा जनता। दोनों ने बोला आने को, तो अपनु आ रहा है। इस वीडियो को साझा करते हुए टाइगर ने लिखा कि उसकी हटेगी तो सबकी फटेगी। आरेला है गणपत, तैयार रहना।