फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heropanti 2 Release Date: टाइगर श्रॉफ ने हॉट तस्वीर शेयर कर बताई हीरोपंती 2 की रिलीज डेट, दिशा पाटनी ने किया यह कमेंट

Tue, 04 Jan 2022 07:43 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और एक्ट्रेस दिशा पाटनी की अफेयर की अफवाहें उड़ते रहती हैं। हालांकि, दोनों में से अभी तक किसी ने भी इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन वक्त-वक्त पर टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के अफेयर को लेकर कुछ न कुछ कहा ही जाता रहता है। दरअसल, इसके पीछे की वजह भी है। अब एक बार फिर दिशा पाटनी ने अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ की तस्वीर पर कमेंट किया है, जिससे यह कहा जा सकता है कि दोनों के बीच कुछ न कुछ तो चल ही रहा है।

 
विज्ञापन

2 of 5
दिशा पाटनी का ग्लैमरस लुक - फोटो : Instagram/dishapatani
जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। यह तस्वीर उनकी अगली फिल्म 'हीरोपंती 2' के सेट की है। इस फोटो के साथ ही टाइगर श्रॉफ ने अपनी फिल्म हीरोपंती 2 के रिलीज तारीख को भी साझा किया। तस्वीर में टाइगर श्रॉफ बेहद खूबसूरत और हॉट लग रहे हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर श्रॉफ ने अपनी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, हीरोपंती स्तर ने इस शेड्यूल को दोगुना कर दिया! सबसे चुनौतीपूर्ण दृश्यों में से एक के लिए शूटिंग! इसकी एक झलक साझा करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता! 29 अप्रैल 2022 को इस ईद पर सिनेमाघरों में इसे देखें। 

4 of 5
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही यह कंफर्म हो गया है कि फिल्म हीरोपंती 2 इसी साल 29 अप्रैल को रिलीज होगी। उनकी इस तस्वीर पर दिशा पाटनी ने तीन फायर इमोजी के साथ लिखा है- इंतजार नहीं कर सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया

फोटो से साफ पता चल रहा है कि इस फिल्म में टाइगर का एक्शन किस लेवल का होने वाला है। सबसे खास बात है कि जिस दिन हीरोपंती 2 रिलीज हो रही है उसी दिन अजय देवगन और अमिताभ बच्चन स्टारर 'रनवे 34' रिलीज हो रही है। अपने एक्शन से टाइगर, अजय देवगन और अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गजों को जबरदस्त टक्कर देने वाले हैं। टाइगर श्रॉफ की तस्वीर को अब तक 5 लाख 88 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और इस पर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें