बॉलीवुड इंडस्ट्री की ग्लैमरस एक्ट्रेस सनी लियोनी अपने परिवार से बेहद प्यार करती हैं। एक्ट्रेस तीन बच्चों की मां हैं, जिसमें दोनों बेटे नोहा व अशेर और एक बेटी निशा है। वह अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। सनी के बेटे सरोगेसी के जरिए साल 2018 में हुए थे और बेटी को उन्होंने गोद लिया था। वह अक्सर अपने बच्चों संग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं लेकिन अब एक्ट्रेस ने अपने उस वक्त को याद किया है, जब उनकी सरोगेसी सफल नहीं हो पा रही थी और उन्हें काफी दर्द से गुजरना पड़ रहा था।
सनी लियोनी ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी सरोगेसी में आई परेशानियों का जिक्र किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी सरोगेसी में लगभग साल से डेढ़ साल लगा था और उनकी सरोगेसी प्लान के मुताबिक भी नहीं चल रही थी, जिस वजह से वह सोच में पड़ गए थे।