फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 करोड़ के क्लब में बागी 2 ने ली धमाकेदार एंट्री, सबसे ज्यादा कमाई करने वाले यंग एक्टर बने टाइगर

Thu, 05 Apr 2018 11:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Baaghi 2
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की एक्शन फिल्म "बागी 2" रिलीज हो चुकी है और इस फिल्म की दहाड़ हर कोने-कोने में सुनाई दे रही है। फिल्म का लोगों में इतना क्रेज है कि महज 6 दिन में ही फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। पहले ही दिन बागी 2 ने साल 2018 की सबसे बड़ी हिट फिल्म 'पद्मावत' को टक्कर देते हुए 25 करोड़ की शानदार कमाई कर डाली थी। अब टाइगर के नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। अनुमान है कि गुरुवार के कलेक्शन के साथ ही फिल्म 100 करोड़ के क्लब में एंट्री ले चुकी है।

विज्ञापन

2 of 5
Tiger Shroff
एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़ बना रखी है और हर दिन बेहतर कारोबार कर रही है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, रविवार को फिल्म ने लगभग 27 करोड़ रुपए का कलेक्शन और सोमवार को फिल्म ने 12.10 करोड़ की कमाई की। मंगलवार को फिल्म के खाते में 10.60 करोड़ आए। बुधवार को फिल्म ने 9.10 करोड़ की कमाई की। इस तरह फिल्म ने 6 दिन में ही 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। खास बात है जहां बागी 2 सोलो रिलीज हुई थी, वहीं इस शुक्रवार भी कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। इसका फायदा बागी 2 को मिल सकता है।

And #Baaghi2 hits a century... ₹ 💯 cr and counting... Third film to cross ₹ 100 cr mark in 2018, after #Padmaavat and #SKTKS... Fri 25.10 cr, Sat 20.40 cr, Sun 27.60 cr, Mon 12.10 cr, Tue 10.60 cr, Wed 9.10 cr. Total: ₹ 104.90 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 5, 2018

विज्ञापन

3 of 5
baaghi 2
बागी 2 के कलेक्शन के साथ ही टाइगर श्रॉफ के नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। टाइगर यंग जेनरेशन के एक्टर्स में बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर बन गए है। इस मामले में टाइगर ने वरुण धवन, रणवीर सिंह, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रणबीर सिंह और अर्जुन कपूर को पीछे छोड़ दिया है।

4 of 5
baaghi 2
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन 25.10 करोड़ रुपए कमाए, इसी के साथ 'बागी 2' ने 'पद्मावत' को पीछे छोड़ते हुए साल 2018 की सबसे ज्यादा ओपनिंग कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने दूसरे दिन 20.40 करोड़ रुपए बटोरे। इस तरह इसने दो दिनों में 45 करोड़ रुपए इकट्ठे कर लिए। रविवार को फिल्म ने 27.60 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

#Baaghi2 is a LOTTERY... Continues to SURPRISE [the trade] and SHOCK [the pessimists] with SENSATIONAL biz on Sat... Proves all calculations and assumptions wrong... Fri 25.10 cr, Sat 20.40 cr. Total: ₹ 45.50 cr. India biz.

— taran adarsh (@taran_adarsh) April 1, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
baaghi 2
'बागी 2' 60 करोड़ के बजट में बनी है। जिसमें प्रोडक्शन का बजट करीब 45 करोड़ है वहीं प्रमोशन पर 15 करोड़ रुपए खर्च किए गए। फिल्म ने 3 दिन में ही अपनी लागत निकालकर मुनाफा करना शुरू कर दिया है। अब यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर चुकी है। आपको बता दें, टाइगर की इस फिल्म ने इस साल की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बनने का रिकॉर्ड बनाया है। इसके चलते टाइगर की इस फिल्म ने पद्मावत, पैडमैन, सोनू के टीटू की स्वीटी और रेड को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें