टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 2' और रॉनित रॉय की फिल्म 'अगली ' का कॉन्फ्लिक्ट एक ही है। दोनों ही फिल्म के प्रोटैग्निस्ट एक गुमशुदा बच्ची की तलाश करने निकलते हैं। 'अगली' में बच्ची को एक पुलिसवाला ढूंढ रहा था, लिहाजा उसका तरीका भी पूछताछ, कॉल डिटेल और केस की कड़ियों को जोड़कर केस सॉल्व करने वाला था। मगर 'बागी 2' में एक आर्मीवाला बच्ची ढूंढने निकला था, तो बॉस ,देशभक्ति, मसल पावर और खून खराबे के बिना उसकी पड़ताल कैसे पूरी हो सकती है्?
'बागी 2' के एक्शन सीन्स को जस्टिफाई करने के लिए ये वाली दलील बोगस हो सकती है, मगर इसके अलावा आप किसी भी तरह से फिल्म के मारधाड़ वाले सीन्स जस्टिफाई नहीं कर पाएंगे। ड्रामा, डायलॉग्स, डांस और ड्रग्स से बनी यह फिल्म जिन्हें पसंद भी आ रही है, वे भी इसके कुछ सीन्स पचा नहीं पा रहे...