टाइगर 3
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर अलग अलग स्रोतों से बाहर आ रही अलग अलग जानकारियों की तफ्तीश करने पर पता चला कि सलमान खान वाकई इसी हफ्ते से फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग करने जा रहे हैं। इस शूटिंग को लेकर मुंबई के अंधेरी स्थित यश राज फिल्म्स स्टूडियोज में जबर्दस्त तैयारी देखी जा रही है। शूटिंग में शामिल होने वाले सारे कलाकारों और तकनीशियनों का कोरोना टेस्ट हो चुका है। सबकी वैक्सीन की डबल डोज कन्फर्म हो चुकी है और सारे लोग अभी से बायो बबल में हैं और शूटिंग खत्म होने तक ये सारे लोग इसी तरह बायो बबल में ही रहेंगे। शनिवार से शुरू होने जा रही इस शूटिंग के लिए जो सीन फिल्माए जाने हैं, उनमें फिल्म के कुछ अंतरंग दृश्य और कुछ बेहद नाटकीय सीन फिल्माए जाने हैं।