फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fukrey 3: रिलीज से पहले भाईजान ने 'फुकरे 3' की टीम को दीं शुभकामनाएं, पुलकित सम्राट के लिए लिखा यह खास नोट

Tue, 12 Sep 2023 11:54 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान और पुलकित सम्राट - फोटो : सोशल मीडिया
'फुकरे' फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी 'फुकरे 3' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुका है। इसमें फुकरे गैंग को मजेदार अंदाज में देखकर दर्शक उत्साहित हो गए हैं। फैंस अब फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी क्रम में बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान ने बरसों की अनबन को भुलाकर पुलकित सम्राट को उनकी आगामी फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले काफी वर्षों से सलमान खान और पुलकित सम्राट में काफी अनबन चल रही थी। रिपोर्ट्स की मानें तो जब पुलकित सलमान की बहन श्वेता रोहिरा से अलग हो गए थे। तब यह अनबन शुरू हुई थी। उस समय यह खबर आ रही थी कि पुलकित 'सनम रे' की को-स्टार यामी गौतम को डेट कर रहे थे। हालांकि, बाद में अभिनेता ने बताया था कि पुलकित और कृति खरबंदा का रिश्ता जानने वाले सबसे पहले व्यक्ति सलमान ही थे।

 

Prachika Gentleman 2: ‘जेंटलमैन 2’ में प्राचिका की धमाकेदार एंट्री, बोलीं, ‘तैयारी अच्छी हो तो खेलने में मजा…’

विज्ञापन

3 of 5
फुकरे 3 - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में, अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सलमान खान ने पुलकित सम्राट का एक वीडियो साझा किया और लिखा, 'बहुत समय हो गया है पुलकित, मैंने तुम्हें इस तरह डांस करते हुए देखा है।बहुत अच्छा। 'फुकरे 3' के लिए आपको शुभकामनाएं।' भाईजान की इस स्टोरी को देखकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित हो गए हैं।

Prachika Gentleman 2: ‘जेंटलमैन 2’ में प्राचिका की धमाकेदार एंट्री, बोलीं, ‘तैयारी अच्छी हो तो खेलने में मजा…’

4 of 5
फुकरे 3 - फोटो : social media
सलमान की इस स्टोरी के बाद उनके फैंस कयास लगा रहे हैं कि अब भाईजान और पुलकित का झगड़ा खत्म हो गया है। एक यूजर ने लिखा, 'भाईजान आप बहुत ही दिलदार हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'सलमान किसी के लिए अपने मन में कोई कड़वाहट नहीं रखते हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'फुकरे 3' - फोटो : social media
फिल्म 'फुकरे' फ्रेंचाइजी दर्शकों के बीच हिट रही है। वहीं, अब 'फुकरे 3' में पंडित जी (पंकज त्रिपाठी), भोली पंजाबन (ऋचा चड्ढा), लाली (मनजोत सिंह), चूचा (वरुण) और हनी (पुलकित सम्राट) जैसे पसंदीदा किरदार दर्शकों को फिर से गुदगुदाने के लिए आ रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें