सिनेमा प्रेमियों के लिए ये पूरा वर्ष खूब शानदार रहा है। कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। आखिरी माह दिसंबर में भी फिल्म के शौकीनों के लिए सिनेमाघरों में कई फिल्में सजी हुई हैं। एक तरफ प्रभास की फिल्म 'सलार' का दबदबा है। दूसरी तरफ शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' भी मनोरंजन कर रही है। इसके अलावा 'एक्वामैन 2' और 'एनिमल' देखने भी दर्शक आ रहे हैं। इन सभी फिल्मों ने गुरुवार को कैसा प्रदर्शन किया? आइए जानें...