सिनेमाघरों में हर हफ्ते कोई न कोई फिल्म रिलीज होती है। इनमें से कई फिल्में दर्शकों के दिल पर राज करती हैं, तो कई के हाथ असफलता लगती है। इन दिनों भी सिनेमाघरों में कई फिल्में लगी हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन करा रही हैं। शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया', रजनीकांत की 'लाल सलाम' और ऋतिक-दीपिका की 'फाइटर' दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही हैं। इन सभी फिल्मों के प्रदर्शन का हाल इनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से पता चलता है। तो आइए जानते हैं गुरुवार को इन फिल्मों का कैसा हाल रहा...