फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thursday Box Office: 'रुसलान' का हुआ बंटाधार, 50 करोड़ी भी नहीं बन सकी 'मैदान', जानें बीएमसीएम की कमाई

Fri, 03 May 2024 10:10 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बीते शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हुई आयुष शर्मा की 'रुसलान' बॉक्स ऑफिस पर पिट गई है। फिल्म को दर्शक मिलना भी मुश्किल हो गए हैं। वहीं, दूसरी ओर पहले से सिनेमाघरों में लगी 'मैदान' और 'बड़े मियां छोटे मियां' की रफ्तार भी बेहद धीमी हो गई है। 
विज्ञापन
1 of 5
बड़े मियां छोटे मियां, मैदान, रुसलान - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमाघरों में हर शुक्रवार कोई न कोई फिल्म रिलीज होती है। इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में कतार में लगी हुई हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। मगर इन फिल्मों की कमाई अब निराशाजनक हो गई है। बीते शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हुई आयुष शर्मा की 'रुसलान' बॉक्स ऑफिस पर पिट गई है। फिल्म को दर्शक मिलना भी मुश्किल हो गए हैं। वहीं, दूसरी ओर पहले से सिनेमाघरों में लगी 'मैदान' और 'बड़े मियां छोटे मियां' की रफ्तार भी बेहद धीमी हो गई है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि गुरुवार को इन फिल्मों का क्या हाल रहा...
विज्ञापन

2 of 5
'रुसलान' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रुसलान
बॉलीवुड अभिनेता आयुष शर्मा स्टारर फिल्म 'रुसलान' अब फ्लॉप की कगार पर पहुंचती नजर आ रही है। ये फिल्म सिनेमाघरों में आते ही पस्त हो गई है। ऐसे में आयुष शर्मा की एक और फिल्म पस्त हो गई है। 'रुसलान' लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम साबित हुई है। करण एल भूटानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 55 लाख रुपये की ओपनिंग ली थी।   
विज्ञापन

3 of 5
'रुसलान' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आयुष शर्मा की 'रुसलान' की कमाई शुरुआत से ही बेहद धीमी रही है। छठे दिन फिल्म ने 43 लाख रुपये की कमाई की थी। वहीं सातवें दिन फिल्म ने 31 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही 'रुसलान' ने अब तक 4.02 करोड़ की टोटल कमाई कर ली है। 

4 of 5
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : ANI
बड़े मियां छोटे मियां
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की कमाई वक्त के साथ धीमी होती हुई दिख रही है। एक्शन से भरपूर ये फिल्म अभी तक सौ करोड़ के पास भी नहीं पहुंच पाई है। ये फिल्म फिल्म धीमी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही है। 21वें फिल्म ने 50 लाख रुपये की कमाई की थी। वहीं ताजा आकंड़ों के मुताबिक, 'बड़े मियां छोटे मियां' ने 22वें दिन 40 लाख रुपये कमाए हैं। इसी के साथ ही इस फिल्म ने अब तक 62.45 करोड़ रुपये का टोटल कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैदान
अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। रिलीज के इतने दिनों बाद भी ये फिल्म अब तक 50 करोड़ी भी नहीं बन सकी है। 21वें दिन 'मैदान' ने 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी।  वहीं, ताजा आंकड़ों के अनुसार, 22वें दिन फिल्म ने 55 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही अब इस फिल्म की टोटल कमाई 45.65 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें