फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं बॉलीवुड की बड़े बजट की पांच फ्लॉप फिल्में, अमिताभ से लेकर सलमान तक बॉक्स ऑफिस पर हुए फेल

Tue, 07 Jul 2020 07:34 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अमिताभ बच्चन और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना काल की बात न करें तो बॉलीवुड सिनेमा में हर साल कई फिल्में बनती हैं। यह छोटे और बड़े दोनों बजट की फिल्में होती हैं। बहुत से ऐसे निर्माता-निर्देशक हैं जो अपनी फिल्मों को शानदार बनाने के लिए बजट की परवाह भी नहीं करते हैं। यह बिग बजट फिल्में कहलाती हैं। हालांकि फिल्म कितना चलेगी और कितना नहीं यह पूरी तरह से दर्शकों पर निर्भर करता है। बहुत बार बड़े बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पातीं। वहीं कभी-कभी छोटे बजट की फिल्में लंबे समय तक सिनेमाघरों में टिकी रह जाती हैं। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड के बड़े बजट की फ्लॉप फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- ठग्स ऑफ हिंदोस्तान
यह फिल्म साल 2018 में आई थी। इस फिल्म में आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख जैसी कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का कुल बजट करीब 220 करोड़ रुपये था। बड़ी स्टारकास्ट होने के बावजूद यह फिल्म दर्शकों के दिलों को नहीं जीत सकी। इस फिल्म के फ्लॉप होने की जिम्मेदारी खुद आमिर खान ने अपने ऊपर ली थी।
विज्ञापन

3 of 6
साहो - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- साहो
साउथ की यह फिल्म रिलीज से पहले लंबे समय तक काफी चर्चा में थी। इस फिल्म का कुल बजट 350 करोड़ रुपये के आसपास था। इस फिल्म में प्रभास के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर, अभिनेता जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे और नील नितिन मुकेश जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। शानदार बजट और कलाकार होने के बावजूद यह फिल्म ज्यादा दिन सिनेमाघरों पर नहीं टिक सकी। फिल्म साहो साल 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कमजोर कहानी, फिल्म के भारी एक्शन्स पर भारी पड़ी और दर्शकों ने फिल्म को नकार दिया।

4 of 6
फिल्म जीरो का टीजर - फोटो : अमर उजाला
फिल्म- जीरो
यह फिल्म साल 2018 में आई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा, कटरीना कैफ और आर माधवन जैसे बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी हासिल नहीं कर सकी और बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई। फिल्म जीरो का कुल बजट 200 करोड़ रुपये के आसपास था। बता दें कि इस फिल्म का बाद से ही शाहरुख खान न तो किसी और फिल्म में नजर आए हैं और न ही उन्होंने अब तक किसी फिल्म का एलान किया है।
विज्ञापन

5 of 6
रेस-3 - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- रेस 3
इस फिल्म में सलमान खान, अनिल कपूर, बॉबी देओल और जैकलीन फर्नांडिस जैसी कलाकार मुख्य भूमिका में थीं। यह फिल्म साल 2018 में आई थी। इस फिल्म का बजट 150 से 200 करोड़ रुपये के बीच था। फिल्म रेस 3 साल 2018 की सबसे बुरी तरह फ्लॉप होने वाली फिल्मों में से एक थी। हालांकि एक बार सलमान खान रेस 3 को फ्लॉप कहने पर भड़क भी गए थे और पूछने लगे थे कि कई फिल्में तो इतना भी नहीं कमा पाती। हालांकि कमाई में अपने बड़े बजट के मुताबिक रेस 3 मात खा गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ट्यूबलाइट - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- ट्यूबलाइट
सलमान खान की यह फिल्म साल 2017 में आई थी। रिलीज से पहले यह फिल्म काफी चर्चा में थी, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म ट्यूबलाइट का कुल बजट 100 करोड़ रुपये से ऊपर था। गौरतलब है कि ट्यूबलाइट एक विदेशी फिल्म का रीमेक थी।

पढ़ें: टीवी की नागिन ने शाहरुख और काजोल की इस फिल्म के सीन को दोहराया, कहा- 'टिकटॉक की जरूरत नहीं...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें