फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी की नागिन ने शाहरुख और काजोल की इस फिल्म के सीन को दोहराया, कहा- 'टिकटॉक की जरूरत नहीं...'

Tue, 07 Jul 2020 05:52 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनिता हसनंदानी, रोहित रेड्डी - फोटो : सोशल मीडिया
अनिता हसनंदानी टीवी की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। एक बार फिर से अनिता हसनंदानी अपने एक पोस्ट की वजह से चर्चा में छाई हुई हैं। जिसको उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अनिता हसनंदानी - फोटो : सोशल मीडिया
अनिता हसनंदानी ने अपनी आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह अपने पति रोहित रेड्डी के साथ नजर आ रही हैं। अनिता हसनंदानी और रोहित रेड्डी इस वीडियो में बॉलीवुड की मशहूर फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के ट्रेन वाले सीन को दोहराते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में इस फिल्म का सुपरहिट गाना तूझे देखा तो ये जाना सनम बज रहा है। बता दें कि शाहरुख खान और काजोल स्टारर दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों  में गिनी जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
अनिता हसनंदानी - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में अनिता हसनंदानी और रोहित रेड्डी बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उनके पति रोहित रेड्डी ट्रेन के गेट पर खड़े होकर उनका इंतजार कर रहे होते हैं। वहीं अनिता हसनंदानी भागते हुए आती हैं और उनका हाथ थामने की जगह चिप्स का पैकेट लेकर चली जाती हैं। इस मजेदार वीडियो को साझा करते हुए अनिता हसनंदानी ने खास कैप्शन भी लिखा है। 
 

4 of 5
अनिता हसनंदानी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'टिकटॉक की कोई जरूरत नहीं है। बस टैलेंट ही काफी है, किसी भी प्लेटफॉर्म को टिक टॉक बना देंगे। यहां उन टिक टॉकर्स के लिए एक शूटआउट है, जिन्होंने अपने गोल को पाने के लिए काफी मेहनत की। आप लोग एक निश्चित मंच के लिए बहुत प्रतिभाशाली हैं। और हर प्लेटफॉर्म को आपकी जरूरत है। आप सभी के शानदार वीडियो का इंतजार है, इंस्टा पर भी और रील पर भी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनिता हसनंदानी - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर अनिता हसनंदानी का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि अनिता हसनंदानी छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह नागिन, ये मोहब्बतें और बहू हमारी रजनीकांत सहित कई टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुके हैं। 

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत इस तरह बने थे बॉलीवुड के 'धोनी', ऐसे ली थी हेलिकॉप्टर शॉट की ट्रेनिंग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें