फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Throwback Thursday: जब करण जौहर पर फूट पड़ा शाहरुख खान का गुस्सा, आंसुओं पर काबू नहीं रख सके थे फिल्ममेकर

Thu, 08 Jun 2023 10:59 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान-करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और करण जौहर लंबे समय से काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने एक साथ कई ब्लॉकबस्टर फिल्में भी दी हैं। हालांकि, 'कल हो न हो' की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा हो गया था कि अभिनेता ने करण को जमकर फटकार लगा दी थी। आज के थ्रोबैक थर्सडे में हम आपको इस फिल्म से जुड़ा बहुत दिलचस्प किस्सा बताने जा रहे हैं।
Jolly LLB 3: 'जॉली एलएलबी 3' से दोबारा बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार अरशद, जानें कब से शुरू होगी शूटिंग?
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म कल हो न हो में शाहरुख के साथ सैफ अली खान और प्रीति जिंटा ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं । इस फिल्म के एक सीन को फिल्माए जाने के दौरान किंग खान करण पर बुरी तरह भड़क गए थे। अभिनेता के गुस्से का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनकी बातें सुनकर करण के आंसू छलक गए थे। 
Sara Ali Khan: सारा अली दादी शर्मिला के नक्शेकदम पर चलकर क्रिकेटर से रचाएंगी ब्याह? खुलासे से किया सबको हैरान
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, शूटिंग के दौरान फिल्म के को-स्टार प्रीति और सैफ बार-बार अपने संवाद भूल जा रहे थे, जिसके बाद शाहरुख का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने करण को जमकर खरी-खोटी सुना डाली। इस बात का खुलासा करण ने खुद एक डांस रियलिटी शो में किया था। 
Dimple Kapadia Birthday: डिंपल कपाड़िया ने फिल्मों में गाड़े सफलता के झंडे, फिर पर्दे से दूर करने लगीं यह काम

4 of 5
शाहरुख खान और करण जौहर - फोटो : Twitter
उन्होंने बताया था, ''शाहरुख ने मुझसे कहा कि क्या यहां मजाक चल रहा है? तुमने ही सभी को बिगाड़कर रखा है। कोई अपना काम सही से नहीं कर रहा है।'' शाहरुख के इन बातों को सुनकर करण अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख सके थे। हालांकि, बाद में दोनों के बीच सबकुछ सामान्य हो गया था।
Shahid Kapoor: शाहिद ने साझा किया ऐश्वर्या संग शूटिंग का वह किस्सा, 'ताल' के शूट को बताया सबसे बुरा दिन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'कल हो न हो' का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस फिल्म के लिए प्रीति जिंटा और सैफ अली खान को फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था। बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म शानदार कमाई करने में कामयाब रही थी। निर्देशक निखिल आडवाणी की डेब्यू फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था।
Harman Baweja: हरमन बावेजा का खुलासा, बोले- 'लवस्टोरी 2050' की आलोचना ने कर दिया था आहत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें