फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Throwback Thursday: जब अजय देवगन के किसिंग सीन से आगबबूला हो गईं काजोल, अभिनेता को मांगनी पड़ी थी माफी

Thu, 27 Jul 2023 11:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन, काजोल - फोटो : insta
बॉलीवुड में कई ऐसे अभिनेता-अभिनेत्रियां हैं जो एक दूसरे से शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इनमें से ही एक अजय देवगन और काजोल भी हैं। दोनों की गिनती फिल्म इंडस्ट्री के सबसे क्यूट कपल में होती है। शादी के 24 साल बाद भी दोनों काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। कई मौकों पर दोनों को साथ भी देखा जाता है। दोनों ही सितारे एक दूसरे के काम की काफी ज्यादा सराहना करते हैं। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि एक फिल्म में अजय के एक सीन पर काजोल हद से ज्यादा आगबबूला हो गई थीं। आज के थ्रोबैक थर्सडे में हम आपको यही किस्सा बताने जा रहे हैं। 
Kevin Spacey: यौन उत्पीड़न के सभी मामलों से बरी हुई केविन स्पेसी, लंदन कोर्ट में फैसला सुन रो पड़े अभिनेता
विज्ञापन

2 of 5
अजय देवगन और काजोल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बात फिल्म शिवाय के समय की है। इस फिल्म में अजय देवगन ने लीड रोल निभाया था। फिल्म में अजय का एक किसिंग सीन था जो काफी ज्यादा चर्चा में था। दरअसल, पर्दे पर अजय देवगन उस समय तक नो किसिंग पॉलिसी अपनाते थे। यही वजह थी कि फिल्म का यह सीन काफी ज्यादा सुर्खियों में था। इस सीन की वजह से काजोल भी काफी ज्यादा नाराज हुई थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
अजय देवगन-काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
उनके गुस्से का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अजय देवगन को उनको सॉरी तक कहना पड़ा था। इस किस्से का जिक्र काजोल ने खुद द कपिल शर्मा शो के दौरान किया था। शो में जब कपिल ने काजोल से पूछा कि पर्दे पर अजय को किस करते हुए देखकर उनकी कैसी प्रतिक्रिया थी। 

4 of 5
अजय देवगन, काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मैं फिल्म की प्रोड्यूसर थी, फिर भी मुझे इसके बारे में नहीं बताया गया था।  हालांकि, बाद में उन्होंने मुझसे इसको लेकर माफी मांगी। शो में काजोल ने बताया कि अजय के माफी मांगने के बाद उन्होंने उन्हें माफ कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजय देवगन और काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में अजय देवगन भोला में नजर आए थे। इस फिल्म के बाद वह मैदान में दिखने वाले हैं। इसके अलावा उनके पास नीरज पांडे की फिल्म औरों में कहा दम था, रेड 2 और गोलमाल 5 और सिंघम 3 जैसी फिल्में भी हैं। दर्शकों को इन सभी फिल्म को बेसब्री से इंतजार है। 
50 Years Of Abhimaan: शादी से पहले शूटिंग, शादी के बाद रिलीज, पोस्टर पर लिखे अमिया नाम का ये है असली मतलब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें