सलमान खान को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में दबंग खान के नाम से भी जाना जाता है। सुपरस्टार अपने गुस्से के लिए पूरे बॉलीवुड में मशहूर हैं। बड़े से बड़ा कलाकार भी उनसे पंगा लेने से बचता है, लेकिन अगर आपको यह बताया जाए कि सलमान एक छोटे से बच्चे से पिट चुके हैं तो शायद आपको इस बात से हैरानी होगी। आज के थ्रोबैक थर्सडे में हम आपको सलमान का यह दिलचस्प किस्सा बताने जा रहे हैं। Filmy Wrap: 'दंगल' के हर सीन के लिए 120 बार रिहर्सल करते थे आमिर और राखी को मिला नया हमसफर? पढ़ें फिल्मी खबरें
उन्होंने यह किस्सा शेयर करते हुए बताया था, ''दबंग के सीन को देखने के बाद अरहान को लगा कि मैंने सच में उसके पिता (अरबाज) को मारा है, जिसके बाद वह रोते हुए आया और मुझे मारना शुरू कर दिया। तब मैंने उससे पूछा कि क्या हुआ बेटा तो वो बोला कि आपने मेरे पापा को मारा है और यह कहते हुए वह मुझे जोर जोर से मारने लगा। इसके बाद अरबाज को बुलाया गया और उसे काबू में किया गया।'' Vijay-Mrunal: विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर ने मिलाया हाथ, SVC 54 में पहली बार साथ काम करते आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान इन दिनों 'टाइगर 3' को लेकर बिजी चल रहे हैं। फिल्म में वह एक बार फिर से दमदार एक्शन करते हुए नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान भी पठान बनकर कैमियो करने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मनीष शर्मा के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म को दिवाली के आसपास रिलीज करने की तैयारी की जा रही है।