फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamannaah Bhatia: विजय वर्मा के लिए तमन्ना ने तोड़ दिया अपना 18 साल पुराना यह नियम, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Thu, 15 Jun 2023 11:32 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
1 of 4
विजय वर्मा-तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा काफी चर्चा में हैं। दोनों के डेटिंग रूमर्स तो काफी समय से चल रहे हैं, लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर पहले कभी कुछ नहीं कहा था। हालांकि अब तमन्ना ने खुद इस रिश्ते पर मुहर लगा दी है। तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की जोड़ी द लस्ट स्टोरीज 2 में देखने को मिलने वाली है। दोनों पहली बार इस सीरीज में साथ नजर आने वाले हैं। इसको लेकर यह खबरें थीं कि इस सीरीज में तमन्ना ने अपने 18 साल पुराने एक नियम को तोड़ दिया है। तो चलिए जानते हैं कि इसमें कितनी सच्चाई है-
विज्ञापन

2 of 4
तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
लस्ट स्टोरीज 2 के प्रमोशन के दौरान तमन्ना भाटिया ने कहा कि मैं उन लोगों में से थी जो पर्दे पर इंटीमेट सीन देखकर ये कहती थी कि मैं ये कभी नहीं करूंगी। मैं कभी भी पर्दे पर किसी को किस नहीं करूंगी, लेकिन क्या विजय वर्मा के लिए तमन्ना ने अपना 18 साल पुराना रूल तोड़ दिया। लस्ट स्टोरीज 2 में विजय वर्मा के साथ तमन्ना की शानदार कैमिस्ट्री नजर आ रही है।

इसे भी पढ़ें- Kangna Ranaut: कंगना को संघर्ष के दिनों की याद दिलाती है 'टीकू वेड्स शेरू', फिल्म के लिए उत्साहित हैं एक्ट्रेस
 
विज्ञापन

3 of 4
तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
तमन्ना लस्ट स्टोरीज 2 के अपने को-स्टार विजय वर्मा को डेट कर रही हैं। विजय के प्यार में तमन्ना ने अपना नो किस रूल भी ब्रेक कर दिया। हालांकि तमन्ना का कहना है कि वह सिर्फ पब्लिसिटी पाने के लिए उन्होंने अपना नियम नहीं तोड़ा। उन्होंने कहा कि 'यह पूरी तरह से क्रिएटिव कोशिश है। अब 18 साल बाद मैं मशहूर होने के लिए ये सब नहीं कर रही हूं।'
विज्ञापन

4 of 4
तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
तमन्ना ने इंटीमेट सीन न करने के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें लगता है उन्हें इंटीमेट सीन करता देख ऑडियंस ऑक्वर्ड फील करेगी। उन्हें लगता है कि इंडियन ऑडियंस पिछले कुछ साल में काफी आगे बढ़ गई है और हर किसी को अपनी उंगलियों पर जानकारी है। ऐसे में वो नहीं चाहती थीं कि एक एक्ट्रेस के रूप में उनकी हिचकिचाहट उन्हें रोके रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें