फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Throwback: रेखा की इन तस्वीरों ने मचाई सनसनी, एक मैगजीन के लिए दिया था बोल्ड पोज

Thu, 10 Oct 2019 04:23 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रेखा - फोटो : स्टारडस्ट
उमराव जान, इजाजत, घर और कलयुग जैसी फिल्मों की हीरोइन रेखा यानी कि भानुरेखा गणेशन को भारत की ग्रेटा गार्बो कहा जाता है। रेखा न सिर्फ अपने समय की स्टार रहीं बल्कि आज भी स्टाइल के मामले में उनका कोई सानी नहीं है। आज रेखा का जन्मदिन है। रेखा साउथ के मशहूर एक्टर जैमिनी गणेशन की बेटी हैं। रेखा की मां पुष्पावल्ली तेलुगु अभिनेत्री थीं। Throwback Thursday में आइए आपको दिखाते हैं रेखा के कुछ बोल्ड फोटोशूट्स जिसने उस दौर में भी फैंस को हैरान किया।
विज्ञापन

2 of 5
रेखा - फोटो : Social Media

रेखा ने 1978 के जनवरी में फिल्म मिरर के कवर के लिए न्यूड पोज देकर सबको हैरान कर दिया था। ये उस वक्त की बात है जब हिंदी सिनेमा में किसिंग सीन को फिल्माना भी बोल्ड माना जाता था। ऐसे वक्त में रेखा ने साबित किया कि वो किसी बात से घबराती नहीं हैं। चार फिल्मफेयर पुरस्कारों से नवाजी जा चुकीं रेखा के फिटनेस को देखकर सभी के मन में एक ही प्रश्न उठने लगता है कि इनके फिट शरीर का राज आखिर क्या है? रेखा की निजी जिंदगी की बात करें तो ये आज भी सीक्रेट है। अभी भी कई ऐसे राज हैं जो कोई नहीं जानता।

विज्ञापन

3 of 5
काजोल-रेखा - फोटो : instagram

रेखा ने काजोल के साथ एक फोटोशूट किया था जिसपर खूब बवाब मचा था। दरअसल उन दिनों इस तरह का फोटोशूट काफी बोल्ड माना जाता था। काजोल और रेखा का फोटोशूट सिने ब्लिट्स मैग्जीन के कवर पर जनवरी, 1996 में छपी थी। इसमें दोनों ने एक ही स्वेटर पहना था। इसके अलावा उनकी बॉडी पर कोई कपड़ा नहीं था। ये दोनों एक बड़े स्वेटर में एक साथ थीं। उस जमाने में इसे बेहद आपत्तिजनक करार दिया गया था।

4 of 5
रेखा - फोटो : Twitter
रेखा वो खूबसूरत अदाकारा जिसको लेकर बॉलीवुड में कई तरह की अफवाहें हैं। किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं वो? उम्र के इस दौर में भी अकेली रहती है वो। तमाम अटकलें लगाई जाती रहती हैं, लेकिन रेखा बिंदास रहती हैं। बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा की खूबसूरती हमेशा चर्चा का विषय रही है।

ये भी पढ़ें- 32 साल से रेखा की परछाई बनकर रह रही ये महिला, पति-पत्नी की तरह रहने का किया गया दावा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रेखा - फोटो : Social Media
इस शूट में कहीं रेखा वन पीस में बोल्ड अवतार दिखा रही थीं तो कहीं टॉवेल में उनकी हॉटनेस दिखाई दे रही थी। इस फोटोशूट को देखकर अच्छे-अच्छे यह सोचने पर मशहूर हो गए कि आखिर रेखा की सुन्दरता का राज क्या है।

ये भी पढ़ें- 32 साल से रेखा की परछाई बनकर रह रही ये महिला, पति-पत्नी की तरह रहने का किया गया दावा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें