फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान की फिल्म बाला का ट्रेलर रिलीज, नवाजुद्दीन की फिल्म के ट्रेलर पर रोक, पांच खबरें

Thu, 10 Oct 2019 03:52 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ayushmann khurrana, Nawazuddin Siddiqui - फोटो : amar ujala
रिलीज हुआ बाला का ट्रेलर
अभिनेता आयुष्मान खुराना की बहुचर्चित फिल्म बाला का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा यामी गौतम और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म बाला का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि एक बार फिर से आयुष्मान खुराना सिनेप्रेमियों के दिल को जीत लेंगे। फिल्म बाला अगले महीने 7 नवंबर को रिलीज होगी। 

विज्ञापन

2 of 5
Nawazuddin Siddiqui - फोटो : Netflix
मुंबई हाईकोर्ट ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म के ट्रेलर पर लगाई रोक
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' के ट्रेलर पर मुंबई हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। इस फिल्म का ट्रेलर 10 अक्टूबर यानी आज रिलीज होना था, लेकिन फिल्म के लेखक की रकम का पूरा भुगतान ना होने पर इस फिल्म के ट्रेलर पर रोक लगा दी है।
गौरतलब है लेखक देव मित्र बिस्वाल ने फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' की निर्माता कंपनी 'वुडपेकर मूवीज प्राइवेट लिमिटेड' पर उनकी पूरी फीस की रकम ना देने पर मुंबई हाईकोर्ट में याचिका दर्ज की थी। इस फिल्म में काम करने के लिए देव मित्र बिस्वाल को 11 लाख रुपए मिलने थे, लेकिन उनको केवल 6 लाख रुपए दिए गए, जिसके चलते उन्होंने कोर्ट में याचिका दायर की। इसलिए कोर्ट जब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा तब तक फिल्म का ट्रेलर रिलीज नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन

3 of 5
Saloni Daini - फोटो : instagram
छोटे पर्दे पर वापसी करेंगी बाल कलाकार सलोनी दैनी
गंगूबाई के किरदार से लाखों दिलों को जीतने वाली बाल कलाकार सलोनी दैनी जल्द छोटे पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। वह मैजिकल शो 'ये जादू है जिन्न का' से वापसी करेंगी। सलोनी लंबे समय से छोट पर्दे से दूर चल रही थीं। उनका ये नया शो 14 अक्टूबर को प्रसारित किया जाएगा। हाल ही में 'ये जादू है जिन्न का' का प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। 
 

4 of 5
Taimur Ali Khan - फोटो : social media
नए हेयर स्टाइल में नजर आए तैमूर
अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर का बेटा तैमूर ऐसे स्टार किड हैं जो हमेशा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। इस बार वह अपने हेयर स्टाइल को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में तैमूर नए हेयर स्टाइल में नजर आए हैं। तस्वीर में उनके बाल काफी बड़े दिख रहे हैं। तैमूर के नए हेयर स्टाइल की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dolly bindra - फोटो : file photo
डोली बिंद्रा ने की आरती सिंह की तारीफ
बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट आरती सिंह की शो की पूर्व कंटेस्टेंट डोली बिंद्रा ने सोशल मीडिया पर तारीफ की है। डोली ने आरती सिंह की तारीफ करते हुए ट्विटर पर लिखा- 'उसमें क्षमता है, मजबूत व्यक्तित्व है, दूसरे लोग किसी और पर निर्भर हैं, वह अकेले ही खेल रही है, तुम अच्छा कर रही हो।' डोली बिंद्रा के इस ट्वीट की काफी चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि डोली बिंद्रा बिग बॉस 4 की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। 
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें