फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड बिकिनी पहन सोनम ने ऋषि कपूर संग मचाया था धमाल, अंडरवर्ल्ड ने धमकाया तो छोड़ दी इंडस्ट्री

Thu, 29 Aug 2019 07:50 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सोनम, ऋषि कपूर - फोटो : amar ujala

90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री सोनम को ओए-ओए गर्ल के रूप में भी जाना जाता है। फिल्म "त्रिदेव" के गाने तिरछी टोपी वाले में उन्होंने जो डांस किया उसके कायल लोग आज भी हैं। 90 के दशक में सोनम एक बोल्ड एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाती थीं। फिल्म के प्रोड्यूसर्स उन्हें अपनी फिल्म में लेने के लिए उनके घर के चक्कर काटते थे। वो ऐसा दौर था जब एक्ट्रेस बिकिनी पहनने में कतराती थीं। किसी एक्ट्रेस ने अगर फिल्म में बिकिनी पहन भी ली तो ये खबर की हेडलाइन बन जाया करती थी। लेकिन उस दौर में भी उनके रेड बिकिनी सीन के चर्चे हर तरफ थे। तो चलिए इस Throwback Thursday बात करते हैं सोनम की।

 

विज्ञापन

2 of 6
sonam

सोनम ने 1988 में आई फिल्म 'विजय' से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म चल गई और सोनम भी। इस फिल्म में सोनम ने जबरदस्त किसिंग सीन दिए और इसी के बाद से उनकी गिनती बोल्ड एक्ट्रेस में होने लगी। सोनम सच में उस दौर की सबसे लकी एक्ट्रेस थीं जिनकी पहली ही फिल्म ने बॉलीवुड में तहलका मचा दिया था।

विज्ञापन

3 of 6
सोनम - फोटो : social media
त्रिदेव की रिलीज के एक साल बाद एक फिल्म आई 'मिट्टी और सोना'। इस फिल्म में सोनम के साथ थे चंकी पांडे लेकिन किसी ने उन्हें नोटिस तक नहीं किया। इस फिल्म में सोनम ने जमकर बोल्ड सीन्स दिए। इस फिल्म में कई जगह सोनम न्यूड सीन्स देते हुए भी दिखीं। जैसे ही ये फिल्म रिलीज हुई बॉक्स ऑफिस पर तहलता मच गया। सोनम ने अपने से उम्र में 20 साल बड़े ऋषि कपूर के साथ बड़ी आसानी से हॉट सीन देकर सबको हैरत में डाल दिया था।

4 of 6
sonam

हर तरफ सोनम की चर्चा होने लगी थी। उस दौर में ऐसे सीन्स देना बहुत बड़ी बात मानी जाती थी। इस फिल्म को लेकर कहा तो ये भी जाता है कि लोग घंटों लाइन में लगकर फिल्म की टिकट खरीदते थे और सोनम के न्यूड सीन्स देखने के बाद चले जाते थे। यानी की दर्शक थिएटर में सिर्फ उनके न्यूड सीन्स को देखने के लिए आया करते थे और उसके बाद थिएटर खाली हो जाता। कुछ ऐसा था सोनम का जलवा। लेकिन वो कहते हैं न वक्त हमेशा एक जैसा नहीं रहता।

विज्ञापन

5 of 6
sonam

सोनम का ये हॉट अंदाज उनकी सभी फिल्मों में देखने को मिला। हालांकि 'आखिरी अदालत' और 'त्रिदेव' जैसी फिल्मों में नजर आईं सोनम ने शादी के बाद फिल्में छोड़ दी। सोनम ने 1991 में डायरेक्टर राजीव राय से शादी कर ली। उस वक्त सोनम 19 साल की थीं। बाद में अंडरवर्ल्ड से लगातार मिल रही जान से मारने की धमकी की वजह से सोनम और उनके पति ने भारत छोड़ दिया और विदेश जाकर बस गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sonam rai
सोनम की पहचान ऐसी एक्ट्रेस के तौर पर होती है जो अपनी कामयाबी के शिखर पर ही रिटायर हो गयीं और उन्हें कभी सेडबैक या डाउन फॉल का सामना उस तरह नहीं करना पड़ा। हालांकि सोनम का साल 2016 में राजीव राय से तलाक हो गया। 25 साल की शादी तोड़ने के बाद सोनम ने एक बार फिर शादी की पुडुचेरी के रहने वाले डॉ मुरली पोडुवल से। सोनम अब लाइमलाइट से दूर अपनी जिंदगी जी रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें