फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 साल बाद देखें करिश्मा कपूर की मेहंदी सेरेमनी की ये तस्वीर, करीना को तो आज पहचानना मुश्किल

Thu, 04 Jul 2019 03:50 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
karishma kapoor - फोटो : instagram
करिश्मा कपूर लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। हालांकि इस बीच उन्होंने वेब सीरिज में काम करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा अक्सर उन्हें अपनी बहन करीना के साथ किसी पार्टी या इवेंट में स्पॉट किया जाता है। करिश्मा की एक तस्वीर इस वक्त खूब वायरल हो रही है।
विज्ञापन

2 of 5
karishma kapoor - फोटो : instagram
तस्वीर करिश्मा की मेहंदी सेरेमनी की है। इस तस्वीर में करिश्मा के साथ बहन करीना कपूर के साथ बॉलीवुड की मशहूर मेहंदी डिजाइनर वीना नागदा भी नजर आ रही हैं। 2003 में हुई करिश्मा की मेहंदी की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।
 
विज्ञापन

3 of 5
karishma kapoor
तस्वीर में आप देख सकते हैं कि करिश्मा ने अपने दोनों हाथों पर मेहंदी लगवा रखी है। करिश्मा ने संजय कपूर से साल 2003 में शादी करने के बाद फिल्मों से दूरी बना ली थी। शादी के कुछ साल बाद ही करिश्मा और संजय के बीच खटपट की खबरें आने लगी थीं।

4 of 5
karishma kapoor
शादी के कुछ साल बाद ही करिश्मा ने संजय कपूर पर मेंटल और फिजिकल टॉर्चर करने का आरोप लगाया था। जिसके लिए उन्होंने संजय कपूर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई थी। संजय और करिश्मा की शादी साल 2003 में हुई थी। ये शादी लगभग 13 साल तक चली थी। करिश्मा और संजय ने साल 2016 में तलाक ले लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sanjay Kapoor, Priya Sachdev - फोटो : social media
रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय की लाइफ में प्रिया सचदेव के आने के बाद दोनों के रिश्तों में दरार पड़ गई थी। करिश्मा से तलाक के एक साल बाद यानी साल 2017 में संजय ने प्रिया सचदेव से शादी कर ली थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें