प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के जेठ जेठानी जो जोनस (Joe Jonas) और सोफी टर्नर (Sophie Turner) ने पेरिस में शाही अंदाज में शादी की। इस शाही शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई है। इन तस्वीरों में जो और सोफी एक साथ अच्छे लग रहे हैं। इस तस्वीर को सोफी और जो ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। साथ ही एक खूबसूरत कैप्शन भी दिया।