फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thor love and Thunder: थॉर के सामने खड़ी है यह बड़ी चुनौती, क्या क्रिश्चियन बेल की मौजूदगी से मिलेगा फायदा?

Wed, 06 Jul 2022 10:42 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Thor Love And Thunder - फोटो : सोशल मीडिया
मार्वल की ‘थॉर: लव एंड थंडर’ पूरी दुनिया में भले ही 8 जुलाई को रिलीज होगी, लेकिन भारत के सिनेमाघरों में यह फिल्म सात जुलाई को ही दस्तक दे देगी। करोड़ों लोगों का फेवरेट कैरेक्टर थॉर इस फिल्म से तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहा है। यही वजह है कि फैंस इस मूवी को देखने के लिए बेकरार हैं।
विज्ञापन

2 of 7
'थॉर लव एंड थंडर' का ट्रेलर हुआ रिलीज - फोटो : social media
पहले वीकएंड में कितनी कमाई?
थॉर: लव एंड थंडर फिल्म रिलीज से पहले ही बंपर एडवांस बुकिंग कर चुकी है। ऐसे में फिल्म जगत से जुड़े विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिका और कनाडा (घरेलू बाजार) के बॉक्स ऑफिस पर वीकएंड के दौरान यह फिल्म 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर सकती है। वहीं, भारत में पहले दिन की कमाई 25 करोड़ रुपये तक आंकी जा रही है। विश्लेषकों का यह भी मानना है कि दुनिया भर में मार्वल के फैंस को देखते हुए इन आंकड़ों में फेरबदल भी हो सकता है। 
 
विज्ञापन

3 of 7
Thor Love And Thunder - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिश्चियन बेल से मिलेगा बड़ा फायदा
फिल्म थॉर: लव एंड थंडर में हॉलीवुड के मशहूर एक्टर क्रिश्चियन बेल हैं, जो विलेन के रूप में नजर आएंगे। क्रिश्चियन बेल का अपना बड़ा फैन बेस है। ऐसे में माना जा रहा है कि उनकी इस लोकप्रियता का फायदा थॉर: लव एंड थंडर को भी मिल सकता है और मूवी बंपर कमाई कर सकती है। क्रिश्चियन बेल इस फिल्म में 'गोर द गॉड बुचर' नाम के विलेन का किरदार निभा रहे हैं।

4 of 7
thor love and thunder - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस बात पर निर्भर करेगा फिल्म का बिजनेस
थॉर की इस फिल्म का लाइफटाइम बिजनेस कितना होगा, यह आखिरकार वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर रहेगा। दरअसल, इस साल रिलीज हुई ‘जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन’ ने ओपनिंग डे पर शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन कुल कारोबार में पिछड़ गई। वहीं, टॉप गन मेवरिक ने उम्मीद से कहीं अच्छा प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

5 of 7
'थॉर लव एंड थंडर' - फोटो : सोशल मीडिया
थॉर के सामने यह बड़ी चुनौती
फिल्म थॉर: लव एंड थंडर की पहली चुनौती हाल ही आई मार्वल की अन्य बड़ी फिल्में स्पाइडर-मैन: नो वे होम, वेनम: लेट देयर बी कार्नेज, शांग-ची और डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस हैं। दरअसल, इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की, जिन्हें पार करना थॉर के लिए मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन

6 of 7
thor love and thunder - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म की कमाई
  • स्पाइडर-मैन: नो वे होम -1.90 बिलियन डॉलर 
  • डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस - 950 मिलियन डॉलर
  • वेनम: लेट देयर बी कार्नेज - 506.86 मिलियन डॉलर
  • शांग-ची - 432.2 मिलियन डॉलर
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
thor love and thunder - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शुरू हो चुकी एडवांस बुकिंग
थॉर: लव एंड थंडर फिल्म में क्रिस हेम्सवर्थ के अलावा टेसा थॉम्पसन, नताली पोर्टमैन और क्रिश्चियन बेल भी मुख्य भूमिका में हैं। बता दें कि भारत में यह फिल्म इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। अब तक एडवांस बुकिंग से यह फिल्म 8.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें