फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thor Love And Thunder: एमसीयू फैंस ने बॉलीवुड में तलाशी थॉर की सेना, देखिए गोर के किरदार के लिए कौन सबसे फिट

Tue, 05 Jul 2022 03:04 PM IST
वर्तिका तोलानी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
थॉर- लव एंड थंडर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मार्वल स्टूडियोज की फिल्में दुनिया भर में खूब पसंद की जाती हैं। 'थॉर-रग्नारोक' की सफलता के पांच साल के बाद क्रिस हेम्सवर्थ और निर्देशक टाइका वाइटीटी की जोड़ी 'थॉर- लव एंड थंडर' में साथ आ रही है। यह फिल्म हिंदुस्तान में अंग्रेजी के अलावा, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में अमेरिका से एक दिन पहले यानि कि सात जुलाई को प्रदर्शित हो रही है। इस फिल्म में थॉर की भूमिका में क्रिस हेम्सवर्थ, वलकैरी की भूमिका में टेसा थॉम्पसन, थॉर की पूर्व प्रेमिका और माइटी थॉर के रूप में नताली पोर्टमैन और गोर की भूमिका में क्रिश्चियन बेल नजर आएंगे। लेकिन सोचिए अगर ये फिल्म हिंदी सिनेमा के सितारों के साथ बनती तो इन किरदारों में कौन सा कलाकार फिट बैठता। हमने इस बारे में मार्वल सिनेमैटिक यूनीवर्स के प्रशंसकों से बातें की और नतीजा कुछ यूं रहा...
विज्ञापन

2 of 6
थॉर- ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
थॉर की भूमिका में ऋतिक रोशन
'थॉर -लव एंड थंडर' में थॉर की भूमिका क्रिस हेम्सवर्थ ने निभाई है। बॉलीवुड में इस भूमिका के लिए ऋतिक रोशन एक मात्र ऐसे अभिनेता हैं जो थॉर का किरदार निभा सकते हैं और एमसीयू के प्रशंसकों की पहली पसंद भी हैं। ऋतिक रोशन हिंदी फिल्मों में भी सुपर हीरो कृष की भूमिका निभा निभा चुके हैं। जिस तरह से क्रिस हेम्सवर्थ की शारीरिक बनावट है, लुक, बोलचाल का लहजा और मस्तीखोरी देखने को मिलती है, उसमें ऋतिक रोशन बिल्कुल फिट बैठते है।
विज्ञापन

3 of 6
माइटी थॉर - प्रियंका चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
माइटी थॉर के रूप में प्रियंका चोपड़ा
नताली पोर्टमैन को फिल्म 'थॉर: लव एंड थंडर' में  माइटी थॉर की शक्तिशाली और मस्कुलर फीमेल पार्टनर के रूप में देखा जाएगा। उनका सर्वशक्तिशाली लुक इस बात का प्रमाण है कि महिलाएं एक्शन भूमिकाएं कर सकती हैं और उतनी ही अच्छी हो सकती हैं। प्रियंका चोपड़ा इस तरह की एक्शन भूमिकाएं कर चुकी हैं। 'मैरी कॉम' में उनकी मस्कुलर बॉडी देखने को मिली थी। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड के शो 'क्वांटिको' में भी ऐसी भूमिकाएं निभा चुकी हैं। उनकी जो शारीरिक बनावट है वह भी नताली पोर्टमैन से मैच करती है।

4 of 6
वलकैरी - तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वलकैरी  के रूप में तापसी पन्नू
टेसा  थॉम्पसन ने  फिल्म में वलकैरी का किरदार निभाया है जो एक ईमानदार, उग्र और मुखर चरित्र है, जो हमेशा सही के लिए खड़ा होता है। बॉलीवुड में  तापसी पन्नू ने शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण तमाम भूमिकाएं  निभाईं हैं। वलकैरी की तरह वह भी किसी से नहीं डरती हैं। इसके अलावा इन दिनों फिल्मों में जिस तरह की भूमिकाएं वह निभा रही है और उनका जिस तरह से स्वभाव  है उसके लिए वह  वलकैरी  भी  भूमिका के लिए पूरी तरह से फिट बैठती है।
विज्ञापन

5 of 6
गोर - शाहिद कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गोर के रूप में शाहिद कपूर
फिल्म 'थॉर: लव एंड थंडर' में क्रिश्चियन बेल ने गोर का किरदार निभाया है। गोर एक पवित्र चरित्र था जो बाद में एक नीच खलनायक बन जाता है। फिल्म ‘हैदर’ में शाहिद कपूर का चरित्र भी  सकारात्मक से नकारात्मक  में बदल जाता है। वह अपने पिता के मौत का बदला लेने के लिए खलनायक बन जाता है। जो उनकी यात्रा को गोर के समान बनाता है। एमसीयू के चाहने वाले भी मानते हैं कि वह गोर की  भूमिका के लिए सही विकल्प हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जीउस - पंकज कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जीउस के रूप में पंकज कपूर
और, ग्रीक गॉड जीउस के किरदार के लिए एमसीयू के प्रशंसक अभिनेता पंकज कपूर को सबसे आगे रखते हैं। एमसीयू की पौराणिक कथाओं में जीउस सभी देवताओं का मुखिया है, वह बेहद मजबूत, प्रधान और दृढ़ है। पंकज कपूर जीउस  की भूमिका निभाने के लिए एकदम सही हैं क्योंकि वह अपनी कला में उत्कृष्ट और शक्तिशाली, स्वाभिमानी और आम जीवन से बड़े पात्रों को चित्रित करने के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें