फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

This Week On OTT: महादानवों की धमक के बीच मोबाइल पर सजेगी ये महफिल, इस हफ्ते का ओटीटी मेन्यू ये रहा

Tue, 02 Feb 2021 08:45 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
विडा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
देश के सिनेमाघरों में सौ फीसदी दर्शकों की छूट मिलने के बाद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री मुस्कुरा उठी है। सिनेमाघरों में इसी हफ्ते लॉकडाउन के बाद की पहली 3डी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। वित्तीय वर्ष सिमट रहा है। लिहाजा, तमाम ओटीटी अपने अपने तुरुप के पत्ते अब अप्रैल महीने और इसके बाद गर्मियों की छुट्टियों के लिए बचाकर रखने की फिराक में हैं। कुछ कमी परीक्षाओं को लेकर भी दिख रही है फिर ओटीटी पर भी काफी कुछ है, इस बार। चलिए देखें तो जरा किसमें कितना है दम...
विज्ञापन

2 of 9
हैलो जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हेलो जी

ओटीटी पर तो मनोरंजन की शुरुआत सोमवार से ही हो गई। ऑल्ट बालाजी ने अपने प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज 'हेलो जी' रिलीज की है। यह वेब सीरीज काफी हद तक आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' जैसी लग रही है, क्योंकि जानकारी के मुताबिक इसमें कुछ लड़कियां पैसे कमाने के लिए एक कॉल सेंटर की शुरुआत करती हैं और मर्दों से बात करके पैसे ऐंठती हैं। इस वेब सीरीज में नायरा बैनर्जी, कल्याणी चैतन्य, अक्षय शेट्टी, मिष्ठी त्यागी, राहुल वर्मा, दीपाली शर्मा, आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में होंगे।
विज्ञापन

3 of 9
माइटी एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
माइटी एक्सप्रेस

मंगलवार का नेटफ्लिक्स के नाम है। नेटफ्लिक्स इस दिन स्टैंड अप कॉमेडी शो 'टिफनी हद्दिश प्रजेंट- दे रेडी' का दूसरा सीजन रिलीज कर रहा है। इसके अलावा नेटफ्लिक्स अपनी एक ओरिजिनल एनीमेटेड सीरीज ‘किड कॉस्मिक’ को अपने प्लेटफॉर्म पर रिलीज करेगा। यह कहानी एक कल्पनाशील लड़के की है जो पांच अलौकिक अंगूठियां पाने के बाद शक्तियां पा लेता है। नेटफ्लिक्स एक और एनीमेशन सीरीज 'माइटी एक्सप्रेस' का दूसरा सीजन भी रिलीज करेगा जो रेलगाड़ियों और उन पर सवार होने वाले बच्चों की कहानी है। यह बच्चे और रेलगाड़ियां सारी मुसीबतों का सामना साथ मिलकर करते हैं।

4 of 9
फायरफ्लाई लेन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ब्लैक बीच

नेटफ्लिक्स बुधवार के दिन भी दो प्रोजेक्ट रिलीज करने वाला है। एक तो इसकी ओरिजिनल वेब सीरीज 'फायरफ्लाई लेन' है जो कहानी है दो युवा लड़कियों टली और केट की। ये दोनों लड़कियां एक बार फायर फ्लाई लेन पर मिलती हैं और फिर अगले 30 साल तक दोस्त बनी रहती हैं। इस दौरान इन दोनों को बहुत से उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। इस वेब सीरीज में कैथरीन हेयगल और सैराह चौक मुख्य भूमिकाओं में हैं। दूसरा प्रोजेक्ट नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल फिल्म 'ब्लैक बीच' है जो एक वकील की कहानी है। वह वकील हमेशा आगे की सोचता है लेकिन जब उसके दोस्त का अपहरण किया जाता है तो उसे अपने अतीत की कुछ बातें याद करने पर मजबूर होना पड़ता है। मूल रूप से यह फिल्म स्पेनिश भाषा में है लेकिन इसे अंग्रेजी में भी देखा जा सकेगा।
विज्ञापन

5 of 9
लाहौर कॉन्फिडेन्शियल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लाहौर कॉन्फीडेंशियल

ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 बृहस्पतिवार के दिन देसी अपनी ओरिजिनल फिल्म 'लाहौर कॉन्फिडेंशियल' को रिलीज करेगा। कुणाल कोहली के निर्देशन में बनी इस क्राइम ड्रामा थ्रिलर फिल्म में ऋचा चड्ढा, करिश्मा तन्ना, अरुणोदय सिंह, खालिद सिद्दीकी, निखत खान जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म पिछले साल इसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म 'लंदन कॉन्फिडेंशियल' का सीक्वल है।
विज्ञापन

6 of 9
मॉन्सटर हंटर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मॉन्स्टर हंटर

देश में लॉकडाउन खत्म होने के बाद जब सिनेमाघर खुले तो कई बड़ी छोटी फिल्में रिलीज भी हुई हैं। इनमें 'टेनेट' और 'वंडर वुमन 1984' जैसी हॉलीवुड की फिल्में भी शामिल हैं और 'विजय द मास्टर' जैसी दक्षिण भारतीय फिल्में भी। कई छोटे बजट की हिंदी फिल्में भी सिनेमाघरों में रिलीज में हुईं लेकिन अब सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है मिला जोवोविच और टोनी जा की एक्शन एडवेंचर फेंटेसी फिल्म 'मॉन्स्टर हंटर' जिसका मजा 3डी में लिया जा सकेगा। लॉकडाउन खत्म होने के बाद 3डी में रिलीज होने वाली यह पहली फिल्म है।
विज्ञापन

7 of 9
मैल्कम एंड मैरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मैल्कम एंड मैरी

हाल ही में क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'टेनेट' में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आए जॉन डेविड वॉशिंगटन नेटफ्लिक्स की एक ओरिजिनल फिल्म 'मैल्कम एंड मैरी' में अभिनेत्री जेंडाया के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अंग्रेजी भाषा की यह फिल्म बीते शुक्रवार को सीमित रूप से रिलीज हो चुकी है लेकिन अब यह नेटफ्लिक्स का हिस्सा बनेगी। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जिसकी कहानी एक फिल्मकार और उसकी प्रेमिका के रिश्तों को उजागर करती है।

8 of 9
स्पेस स्वीपर्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
स्पेस स्वीपर्स

मूल रूप से कोरियाई भाषा में बनी फिल्म 'स्पेस स्वीपर्स' भी इस शुक्रवार को नेटफ्लिक्स के प्लेटफॉर्म का हिस्सा बनेगी। वैसे इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए बनाया गया था लेकिन जब कोरोना वायरस ने फिल्म को दो बार प्रस्तावित तारीखों पर रिलीज नहीं होने दिया तो निर्माता में फैसला कर लिया कि इसे ओटीटी पर ही रिलीज कर दिया जाए। इस फिल्म की कहानी वर्ष 2092 की होगी इसमें दिखाया जाएगा कि अंतरिक्ष यात्रियों का एक समूह धरती के विनाश से जूझने की कोशिश करता है।
 
विज्ञापन

9 of 9
टी एंड एफ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जल्द आ रहा है...

इस हफ्ते के लिए तो इतना ही है लेकिन आगे भी ओटीटी और सिनेमाघरों के लिए कई चर्चित प्रस्तावित प्रोजेक्ट हैं जो मनोरंजन के लिए लाइन में लगे हुए हैं। बहुत ही जल्द संजय लीला भंसाली के निर्माण में पूनम ढिल्लों के बेटे अनमोल ढिल्लों फिल्म 'ट्यूसडेज एंड फ्राइडेज' के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाले हैं। इसके अलावा '1962- द वॉर इन इन द हिल्स' जैसे प्रोजेक्ट भी रिलीज होंगे। परिणीति चोपड़ा की चर्चित फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' भी इसी महीने रिलीज होनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें