बड़े पर्दे पर दीवाने आशिक का किरदार तो कई सितारों ने निभाया है, लेकिन फिल्म 'धड़कन' में सुनील शेट्टी ने जो दीवानगी दिखाई थी वो सबको याद है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी और सुनील शेट्टी तीनों मुख्य भूमिका में थे, लेकिन देव के किरदार में सुनील ने जादू कर दिया था। सुनील और शिल्पा पर फिल्माया गया गाना 'तुम दिल की धड़कन में...' आज भी लोगों के पसंदीदा गानों में से एक हैं। पर्दे पर ये जोड़ी सिर्फ एक बार ही जमी, लेकिन डांस रियलिटी शो सुपर डांसर 3 में इस लव स्टोरी को रिक्रिएट किया गया था। तो चलिए आपको दिखाते हैं वो वीडियो जब स्टेज पर फिर चला था अंजली और देव का जादू।