फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सीन के लिए एक्टरों को लड़कियों के सामने उतारनी पड़ी थी पैंट, ऐसे किया गया शूट

Mon, 13 Feb 2017 10:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : YouTube video
सभी ने फिल्म '3 इडियट्स' देखी होगी और सभी को इस फिल्म का रैगिंग सीन भी याद होगा जिसमें कॉलेज के सभी छात्रों की पैंट उतरवाई जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस सीन को कैसे शूट किया गया था और इस दौरान क्या हुआ था ?
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : YouTube video
मौका था एक रैगिंग सीन शूट का और इसके लिए तैयारियां जोरो-शोरों से थीं। तय किया गया कि इस रैगिंग सीन को लड़कियों के हॉस्टल में फिल्माया जाएगा। ये सुनकर आर माधवान और शरमन जोशी थोड़े असहज हो गए। होते भी क्यों नहीं ? आखिर इस रैगिंग सीन के शूट के दौरान माधवन और शरमन को अपनी पैंट जो उतारनी थी, और वो भी सभी के सामने।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : YouTube video
उनके साथ साथ बाकी लड़के भी असहज थे। बात सिर्फ पैंट उतारने तक की ही नहीं थी, बल्कि पैंट उतारने के बाद उन्हें अपने बट पर स्टैंप लगवाना था और इसके बारे में सोचते ही सभी शर्म के मारे पसीने-पसीन हुए जा रहे थे।

खैर, शूट शुरु हुआ और शूट देखने के लिए उस हॉस्टल की सभी लड़कियां भी वहां आ गईं। कुल मिलाकर वहां 200 लोग मौजूद थे। अब सभी एक्टरों के लिए 'मरता क्या ना करता' वाली स्थिति पैदा हो गई।

4 of 5
- फोटो : YouTube video
मजबूरन सभी एक्टरों को अपनी पैंट उतारकर झुककर खड़ा होना पड़ा, शरमन और माधवन को भी। हालांकि आमिर भी वहीं मौजूद थे लेकिन वो इस रैगिंग में शामिल नहीं थे। जैसे ही सभी एक्टर अपनी पैंट उतारकर स्टैंप लगवाने के लिए झुके, तो सभी लड़कियां और बाकी लोग हंसने लगे।

अगली स्लाइड में देखें इस सीन के शूट का वीडियो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : YouTube video
यह देख सभी एक्टर शर्म से पानी-पानी हो गए और नजरें तक नहीं उठा पाए। वो स्थिति वाकई बेहद शर्मसार करने वाली थी। खैर, जैसे तैसे सीन शूट कर लिया गया और सीन के खत्म होते ही उनकी जान में जान आई।

इस रैगिंग सीन की शूटिंग देखने के लिए आप इस वीडियो पर क्लिक कर सकते हैं - 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें