फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजा नहीं इस वजह से हुआ अमृता सिंह और सैफ में तलाक

Fri, 05 May 2017 02:26 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 6
सैफ अली खान अमृता सिंह
सैफ अली खान की जिंदगी और लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं रही। अमृता सिंह के साथ उनके अफेयर और गुपचुप शादी ने ना सिर्फ उनके फैंस को हैरान कर दिया था बल्कि खुद पटौदी खानदान भी बेटे सैफ के अमृता से शादी के फैसले से चौंक गया था।

अमृता उम्र में सैफ से कई साल बड़ी थीं लेकिन सैफ को इसकी परवाह नहीं थी क्योंकि वो उनके प्यार में अंधे हो गए थे। फिर दोनों के बीच में ऐसा क्या हुआ कि अलग हो गए ?

अब तक कहा जाता रहा है कि इटली की मॉडल रोजा के चलते सैफ और अमृता का तलाक हुआ लेकिन असल में माजरा कुछ और ही था।

ये भी पढ़ें - 'बाहुबली 2' देखने के बाद इस हीरोइन के पैरों तले खिसक गई जमीन, सामने आया ऐसा सच
विज्ञापन

2 of 6
सैफ अली खान अमृता सिंह
दरअसल जिस वक्त अमृता ने सैफ से शादी की उस वक्त वो अपने करियर की ऊंचाइयों पर थीं जबकि सैफ उस वक्त भी स्ट्रगल ही कर रहे थे। सैफ से शादी के बाद अमृता ने फिल्मों से संन्यास लेने का फैसला कर लिया और फिल्में छोड़ दीं। इससे सैफ को थोड़ा धक्का तो लगा लेकिन वो चुप ही रहे।

ये भी पढ़ें - अभिषेक को फ्लॉप कहने वाले जरूर देख लें ये फिल्में, बंद हो जाएगी जुबान
 
विज्ञापन

3 of 6
सैफ अली खान अमृता सिंह
सैफ पहले से ही फिल्मों में कदम जमाने के मशक्कत कर ही रहे थे और ऊपर से जो भी फिल्में उन्हें मिल रही थीं वो लगातार फ्लॉप हो रही थीं। लगातार फ्लॉप के चलते सैफ फिल्म इंडस्ट्री के लिए बेगाने से हो गए। सैफ की इस असफलता से अमृता हताश हो गईं। उन्हें लगा कि ऐसे कैसे गुजारा चलेगा ?

ये भी पढ़ें - दीपक तिजोरी की बेटी ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, सारा और जाह्नवी तक को छोड़ा पीछे
 

4 of 6
सैफ अली खान अमृता सिंह
बस फिर क्या था। चंद दिनों में ही दोनों के ऊपर से प्यार का खुमार उतर गया और दोनों के बीच कलह और लड़ाई-झगड़े बढ़ गए।

सैफ की मानें तो अमृता उन्हें हमेशा ही असफल पति होने का ताना देती रहती थीं और इसका खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू में भी किया था।

ये भी पढ़ें - कभी खून बेचकर गुजारा करता था ये एक्टर, आज कमाता है अरबों
 
विज्ञापन

5 of 6
सैफ अली खान
कई बार अमृता सैफ को निकम्मा और नाकारा तक कह देती थीं। बात सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं थी, उस इंटरव्यू में सैफ ने ये भी कहा था कि अमृता उनकी मां शर्मिला टैगोर और बहन सोहा अली खान के साथ गाली-गलौच तक करती थीं। सैफ अपनी शादीशुदा जिंदगी से परेशान रहने लगे थे और फिर तंग आकर वो अमृता से अलग रहने लगे। सैफ की मानें तो अमृता उन्हें अपने बच्चों सारा और इब्राहिम से मिलने तक नहीं देती थीं। और इस तरह सैफ सालों तक इस दर्द को बर्दाश्त करते रहे, लेकिन जब बात नहीं बनी तो वो अमृता से अलग हो गए।

ये भी पढ़ें - मिलिए विद्या बालन की बहन से, साउथ में हैं इसकी हॉटनेस के जलवे
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सैफ और करीना अपने बेटे तैमूर के साथ
अमृता के बाद सैफ की जिंदगी में रोजा की एंट्री हुई थी लेकिन उनके साथ सैफ का रिश्ता ज्यादा नहीं चला और इसका भी वही हाल हुआ। इसके बाद सैफ की जिंदगी में आईं करीना कपूर। करीना के साथ सैफ ने खुशियों के जो सपने संजोये वो सभी पूरे हुए और आज दोनों बेहद खुश हैं। करीना से उनका एक बेटा भी है तैमूर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें