फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेग्नेंसी के दौरान करीना के मन में आते थे ऐसे ख्याल, तभी बना लिया था तैमूर की परवरिश के लिए प्लान

Tue, 15 May 2018 03:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Taimur
तैमूर यूं ही मीडिया के फेवरेट किड नहीं हैं। हाल ही में आलिया भट्ट ने खुलासा किया कि वह करीना कपूर की जासूसी करना चाहती हैं ताकि वह तैमूर के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल कर सकें। यही नहीं, आम लोग भी इस रॉयल बेबी के बारे में जानना चाहते हैं- वह क्या खाते हैं, उन्हें कौन पढ़ाता है, उनके डाइपर कौन बदलता है, उनके दोस्त कौन हैं...। 
विज्ञापन

2 of 5
Taimur
तभी तो तैमूर इकलौते ऐसे स्टार किड हैं जिनकी खबर लगभग हर दिन किसी ना किसी अखबार, टीवी या वेबसाइट पर दिख ही जाती है। अब तो आलम यह है कि खुद तैमूर के मम्मी-पापा भी उनकी परवरिश को लेकर मीडिया में बात करने लगे हैं। हाल ही में दिल्ली में एक इवेंट में शिरकत करने पहुंचीं करीना कपूर ने बताया कि वह और सैफ किस तरह तैमूर को पाल रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
taimur
फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की एक्ट्रेस ने बताया कि जब वह प्रेग्नेंट थीं, तब उनके मन में दो ख्याल आए। उन्होंने कहा, '9 महीने की प्रेग्नेंसी के दौरान मुझे अहसास हुआ कि मां और शिशु के लिए दो बातें बेहद जरूरी हैं। पहला, जन्म के दौरान एक सुरक्षित हाथों में होना। एक सपोर्ट टीम- डॉक्टर, नर्स, आया आदि। मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे वे मिले। यह कोई विशेष अधिकार नहीं, हक है।'

4 of 5
Taimur
एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'दूसरी बात जो अहम है वह है पत्नी को पति का साथ मिलना। मेरी सहायता में कई लोग जुटे हैं । मैं उनका शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। दादी और नाना-नानी हमेशा मौजूद रहते हैं।' करीना कपूर ने बताया कि उन्होंने सैफ के साथ मिलकर प्लान बनाया है कि दोनों में से कोई ना कोई तैमूर के साथ रहे। उन्होंने कहा, 'जब सैफ घर पर नहीं होते तो मैं तैमूर के साथ रहती हूं। उसे गोद में लेकर घुमाती हूं, गाल खींचती हूं। जब सैफ तैमूर के साथ होते हैं वह बेटे को क्रिकेट खेलना सिखाते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
taimur
करीना कपूर इन दिनों फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के प्रमोशन में व्यस्त हैं मगर इसके बाद वह करीब दो महीने तक काम से ब्रेक लेंगी ताकि तैमूर के साथ वक्त बिता सकें। वहीं, सैफ अली खान फिल्म 'बाजार' की शूटिंग कर रह हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें