बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के बीच चल रहे अफेयर की खबरें हमेशा चर्चा का विषय रहा था। हालांकि आज तक भले ही इन दोनों ने अपने रिलेशनशिप पर कभी खुलकर कुछ नहीं बोला है लेकिन इन दोनों की हरकतें इनके प्यार को बयां कर देती हैं।
विज्ञापन
2 of 5
deepika padukone
रणवीर और दीपिका दोनों ट्विटर और इंस्टाग्राम पर कई बार एक-दूसरे को क्यूट कमेंट्स करते हुए देखा गया और एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल कान्स 2018 में दीपिका पादुकोण का पिंक हैवी रफल्ड गाउन इन दिनों चर्चा में है लेकिन इससे भी ज्यादा चर्चा उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है।
विज्ञापन
3 of 5
deepika padukone
दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपनी जीभ बाहर निकाले हुए पोज दे रही हैं। इस पर उनके कथित बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह ने बड़ा प्यारा सा कमेंट किया है।
4 of 5
deepika padukone
रणवीर ने दीपिका की इस फोटो पर लिखा है, 'अरे अरे गुलाबो...हाहाहाहा।' इससे पहले रणवीर ने दीपिका के मेट गाला लुक पर भी कमेंट किया था, 'उफ्फ... इसके बाद उन्होंने दिल वाला इमोजी भी कमेंट में बनाया था।'
दीपिका की इस तस्वीर पर रणवीर के अलावा उनके फैंस ने भी कमेंट्स किए हैं। किसी ने उनकी तस्वीर पर 'क्वीन' लिखा है तो किसी ने 'भूत।' दीपिका के इस लुक पर एक यूजर ने उनकी तुलना जुरासिक पार्क के डिलोफोसॉरस डायनासोर से की।