फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टा बाजार में तेजी से गिरा 'केसरी' का भाव, 'मर्द को दर्द नहीं होता' बनी फेवरेट

Tue, 19 Mar 2019 02:01 PM IST
kapil sharma मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kesari, mard ko dard nahi hota - फोटो : social media
होली पर रिलीज हो रही धर्मा प्रोडक्शंस की साल की पहली फिल्म केसरी खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर रहे अक्षय कुमार के लिए करियर का सबसे बड़ा खेल साबित होने जा रहा है। मुंबई के सट्टा बाजार में फिल्म को लेकर साल का सबसे बड़ा सट्टा लग रहा है। चौंकाने वाली बात ये है कि सट्टा बाजार में मशहूर अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु की फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता का भाव अक्षय कुमार की फिल्म से बेहतर खुला है।
विज्ञापन

2 of 5
kesari - फोटो : social media
पिछले साल अक्षय कुमार की तीन फिल्में रिलीज हुईं पैडमैन, गोल्ड और 2.0, इनमें से 2.0 ने छप्पर फाड़ कमाई तो की लेकिन फिल्म की कमाई का क्रेडिट इसके हीरो रजनीकांत और निर्देशक शंकर के खाते में जमा हो चुका है। अक्षय की मेन लीड वाली दोनों फिल्में पैडमैन और गोल्ड के सौ करोड़ क्लब में शामिल न हो पाने से फिल्म वितरकों को काफी निराशा हुई थी। सौ करोड़ क्लब में शामिल हुई अक्षय की आखिरी फिल्में टॉयलेट एक प्रेम कथा और जॉली एलएलबी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
kesari - फोटो : social media
अब अक्षय कुमार की फिल्म केसरी को लेकर भी फिल्म वितरक ज्यादा उत्साहित नहीं हैं। ट्रेड में आशंका इस बात को लेकर है कि अंग्रेजों के लिए लड़े सिख सिपाहियों के बलिदान की ये कहानी भारतीय दर्शकों को भाएगी भी कि नहीं। वितरकों का आंकलन है कि ये फिल्म रिलीज के वीकएंड में करीब 60 करोड़ का और पहले हफ्ते में 90 करोड़ रुपये का कारोबार कर ले तो भी फिल्म की मेकिंग और प्रचार की कीमत वसूल नहीं होगी। फिल्म को मुनाफे में आने के लिए पहले हफ्ते में कम से कम सवा सौ करोड़ का कारोबार करना होगा।

4 of 5
Mard Ko Dard Nahi - फोटो : social media
फिल्म वितरकों का ये आंकलन बाजार में पिछले शनिवार को आ गया था। इसके बाद से ही केसरी का भाव मुंबई के सट्टा बाजार में गिरना शुरू हो गया। पहले हफ्ते में केसरी सौ करोड़ का आंकड़ा पार करेगी या नहीं इस पर सट्टे का भाव मंगलवार को और गिरा। वहीं अभिमन्यु दसानी की फिल्म के पहले वीकएंड में 30 करोड़ का कारोबार कर लेने पर लग रहे सट्टे का भाव मंगलवार को ऊपर उठा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mard ko dard nahi hota - फोटो : instagram
अगर केसरी पहले हफ्ते में सौ करोड़ का कारोबार नहीं करती है तो सट्टा लगाने वालों को एक रुपये पर चालीस पैसा का नुकसान उठाना होगा। वहीं अगर मर्द को दर्द नहीं होता पहले वीकएंड पर 30 करोड़ का कारोबार पार कर लेती है तो सट्टा लगाने वालों को एक रुपये पर 10 पैसे का फायदा होगा। केसरी के पहले हफ्ते में सौ करोड़ की कमाई पर सट्टा बाजार के सूत्रों के मुताबिक अब तक करीब 50 करोड़ रुपये का सट्टा लग चुका है, जबकि मर्द को दर्द नहीं होता के पहले वीकएंड में 30 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लेने पर 70 करोड़ रुपये से ऊपर का सट्टा लगने की बात पता चली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें