फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड सिंगर की भांजी निकली ये बच्ची, विराट कोहली ने बताई थी अत्याचार की कहानी!

Wed, 23 Aug 2017 04:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
1 of 5
Viral Video
कुछ समय पहले एक बच्ची का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक औरत उसे डांट रही थी। वो बच्ची बुरी तरह से रो रही थी और बच्ची अपनी मां से प्यार से पढ़ाने को बोल रही थी। इस वीडियो को टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया था और बच्चों के साथ नरमी से पेश आने का संदेश दिया था। कोहली ने इस वीडियो को शेयर करते हुए गुस्सा भी जताया था। पर ये मामला कुछ और ही निकला।
विज्ञापन

2 of 5
तोशी और शारिब साबरी - फोटो : ndtv
जी हां, ये मामला कुछ और है। ये बच्ची बॉलीवुड सिंगर तोशी और शारिब साबरी की भांजी है। इसका नाम हया है। शारिब साबरी के इंस्टाग्राम पेज पर इस बच्ची के कई वीडियो अपलोड हैं, जिनमें वो कहीं नमाज पढ़ रही है, तो कहीं मस्ती कर रही है।
विज्ञापन

3 of 5
शिखर धवन और विराट कोहली - फोटो : espncricinfo
पर ये वीडियो वायरल हो गया था और इसके साथ कहानी बताई गई थी कि एक महिला अपनी बच्ची को पढ़ाने के लिए उसपर अत्याचार कर रही है। श्रीलंका दौरे वनडे सीरीज खेलने में व्यस्त विराट कोहली और शिखर धवन ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए माता-पिता को ऐसा बर्ताव न करने की सलाह दी। जिसके बाद हर जगह ये वीडियो वायरल हो गया है।

4 of 5
विराट कोहली - फोटो : ESPN
विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि यह बहुत ही चौंकाने वाला दुखद वीडियो है। अगर बच्चे को कुछ डराकर सिखाएंगे को वह कभी नहीं सीख पाएगा। ये वीडियो दुखी करने वाला है।
    A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on Aug 18, 2017 at 10:08pm PDT
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तोशी साबरी
इस मामले में सिंगर तोशी का कहना है कि विराट कोहली और शिखर धवन हमारी बच्ची के बारे में नहीं जानते हैं। हमारे परिवार को बिलकुल भी अंदाजा नहीं था कि ये वीडियो इतना वायरल हो जाएगा। उन्होंने कहा बच्ची की मां अपने पति को वीडियो के जरिए बताना चाह रही थी कि बच्ची बहुत जिद्दी हो गई है। पर ये वायरल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें