फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thiruchitrambalam Day 6: सब फिल्मों पर भारी पड़ी 'थिरुचित्रम्बलम', छठे दिन भी धनुष की मूवी ने की धांसू कमाई

Wed, 24 Aug 2022 01:02 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
थिरुचित्रम्बलम - फोटो : social media
धनुष और नित्या मेनन की फिल्म 'थिरुचित्रम्बलम' ने सिनेमाघरों में आते ही धमाल मचा दिया। 18 अगस्त को रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रही है। फिल्म की कहानी से लेकर धनुष और नित्या मेनन की एक्टिंग तक को हर किसी ने शानदार नंबरों से पास किया है, जिस वजह से छोटे बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म को रिलीज हुए पूरे छह दिन हो गए हैं और छठे दिन भी धनुष की 'थिरुचित्रम्बलम' ने धमाकेदार कमाई की है। 
विज्ञापन

2 of 4
थिरुचित्रम्बलम - फोटो : सोशल मीडिया
'थिरुचित्रम्बलम' ने अपना वीकएंड टेस्ट शानदार कलेक्शन से पास किया था। फिल्म ने पहले बंपर ओपनिंग की। पहले दिन 'थिरुचित्रम्बलम' ने कुल 9.52 करोड़ रुपये का धांसू कलेक्शन किया था। इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन 8.79 करोड़, तीसरे दिन 10.24 करोड़, चौथे दिन 11.03 करोड़, और पांचवें दिन यानी सोमवार को 4.16 करोड़ रुपये की ताबड़तोड़ कमाई की।
विज्ञापन

3 of 4
thiruchitrambalam - फोटो : सोशल मीडिया
शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से छठे दिन आनी मंगलवार को फिल्म ने लगभग 3.10 करोड़ की कमाई की है, जिसके साथ ही फिल्म का टोटल कलेक्शन 44.76 करोड़ तक पहुंच गया है। इस फिल्म की कमाई की रफ्तार देखते हुए कहा जा रहा है कि 'थिरुचित्रम्बलम' धनुष के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित होगी। बता दें कि इस वक्त सिनेमाघरों में जितनी भी फिल्में लगी हुई हैं, उनमें 'थिरुचित्रम्बलम' सबसे आगे चल रही है। इस फिल्म ने 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षाबंधन' के साथ ही साउथ फिल्म 'कार्तिकेय 2' को भी पछाड़ दिया है। 
विज्ञापन

4 of 4
Thiruchitrambalam - फोटो : सोशल मीडिया
धनुष और नित्या मेनन के अलावा, इस फिल्म में प्रकाश राज, राशि खन्ना और प्रिया भवानी शंकर सपोर्टिंग रोल में हैं और इस फिल्म का निर्दशन मिथरन जवाहर ने किया है। फिल्म में धनुष ने एक डिलीवरी ब्वॉय का किरदार निभाया है जबकि नित्या मेनन ने उनकी बेस्ट फ्रेंड के रोल में हैं। धनुष और निर्देशन मिथरन जवाहर का साथ में यह चौथा प्रोजक्ट है। इससे पहले उन दोनों ने फिल्म ‘याराडी नी मोहिनी‘, ‘कुट्टी‘ और ‘उतमपुतिरन‘ में एक साथ काम किाय था। हालांकि, यह तीनों फिल्म तेलुगू फिल्मों की रीमेक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें