फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2020 के पहले महीने की ओटीटी पर जबर्दस्त तैयारी, घोस्ट स्टोरीज के साथ इन पर रहेगी नजर

Mon, 30 Dec 2019 11:14 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 9
Ghost Stories - फोटो : Social Media
नए साल में डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की भारत में शुरुआत बहुत शानदार होने वाली है। साल के पहले महीने जनवरी से ही लोगों के पास सामग्री की भरमार होना शुरू हो जाएगी। पिछले कुछ समय से ओटीटी ने मनोरंजन की दुनिया में एक क्रांति ला दी है। नतीजा यह है कि एक के बाद एक फिल्में और वेब सीरीज समय समय पर रिलीज हो रही हैं। आज हम आपको डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर जनवरी में रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज की जानकारी देते हैं।  
विज्ञापन

2 of 9
Ghost Stories - फोटो : Social Media
1 जनवरी, घोस्ट स्टोरीज (नेटफ्लिक्स)
नेटफ्लिक्स अपने नए साल की शुरुआत इसी फिल्म से करने वाला है। लस्ट स्टोरीज की सफलता के बाद करण जौहर, जोया अख्तर, अनुराग कश्यप और दिबाकर बनर्जी जैसे दिग्गज  निर्देशकों की चौकड़ी फिर से घोस्ट स्टोरीज के लिए एक साथ आई है। जैसा कि नाम से जाहिर है, यह एक डरावनी फिल्म होगी। इस फिल्म में चार कहानियां होंगी। हर निर्देशक ने एक कहानी को निर्देशित किया है। इसके निर्माता रॉनी स्क्रूवाला हैं। इस फिल्म में जान्हवी कपूर, मृणाल ठाकुर, सुरेखा सीकरी, शोभिता धूलिपाला आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
विज्ञापन

3 of 9
jamtara sabka number aayega - फोटो : amar ujala mumbai
10 जनवरी, जामताड़ा : सबका नंबर आएगा (नेटफ्लिक्स)
इस वेब सीरीज में झारखंड के छोटे से शहर जामताड़ा की कहानी दिखाई गई है। सच्ची घटना से प्रेरित इस कहानी में साइबर फ्रॉड का किस्सा दिखाया गया है, जिसमें कुछ युवक पैसे के लिए लोगों से ऑनलाइन लूट कर रहे हैं। जामताड़ा के इन लड़कों की आखों में बहुत सारे पैसों की ख्वाहिश है, जिसे वे फ्रॉड के जरिए पूरा करना चाह रहे हैं। सीरीज की कहानी पुलिस और क्राइम के जरिए बुनने की कोशिश की गई है। इस वेब सीरीज में अमित सियाल, दिब्येंदु भट्टाचार्य, अक्ष परदसनी, आदर्श श्रीवास्तव, मोनिका पंवार और अंशुमान पुष्कर अहम भूमिका में हैं। इसको सौमेंद्र पाधी ने निर्देशित किया है।

4 of 9
vir das for india - फोटो : netflix
26 जनवरी, वीर दास : फॉर इंडिया (नेटफ्लिक्स)
नेटफ्लिक्स के साथ अपने दो स्टैंड अप कॉमेडी शो करने के बाद वीर दास ने फिर से नेटफ्लिक्स से हाथ मिलाया है। यह उसका एक और स्टैंड अप कॉमेडी सही होगा। अपने शो के बारे में वीर कहते हैं, 'डिजिटल प्लेटफॉर्म का बहुत तेजी से विकास हुआ है। मुझे लगता है कि भारत में संभवत: दुनिया में सबसे ज्यादा स्मार्ट फोन रखने वालों में दूसरे नंबर पर होगा। ज्यादातर चीजें लोग अब स्मार्ट फोन पर ही देखते हैं। इसलिए हमेशा विशेष रूप से स्टैंड अप कॉमेडी की मांग तो होगी ही, क्योंकि लोगों को दिन में कम से कम चार बार हंसने की जरूरत है। और हम वह सेवा प्रदान कर रहे हैं।'
विज्ञापन

5 of 9
wake n bake with Rohan Joshi - फोटो : amar ujala mumbai
10 जनवरी, रोहन जोशी : वेक एंड बेक (अमेजन प्राइम वीडियो)
वेक एंड बेक रोहन जोशी का पहला सोलो स्टैंड-अप कॉमेडी शो है। अब वह पहली बार अमेजन के साथ मिलकर अपना शो आगे बढ़ाएंगे। शो के दौरान, हास्य अभिनेता रोहन जोशी लोगों को हंसाने के लिए ऐसे विषयों पर बात करते हैं जिनका आम लोगों की जिंदगी से रोजाना तआरुफ होता है। जैसे कि बड़ा होना, शिक्षा प्रणाली, पालन-पोषण, घर का नवीनीकरण, मुंबई में भूत और अन्य चीजें जो लोगों को सिर्फ हंसती हैं।
विज्ञापन

6 of 9
Kabir Khan, The Forgotten Army - फोटो : amar ujala mumbai
24 जनवरी, द फॉरगॉटन आर्मी (अमेजन प्राइम वीडियो)
यह सीरीज अब तक की सबसे बड़ी ओटीटी सीरीज में से एक मानी जा रही है, और इसे बहुत ज्यादा बजट में शूट किया गया है। भारतीय सेना पर आधारित यह सीरीज, हमारे देश के वीर सैनिकों की वीरता और बहादुरी को उजागर करेगी। इस सीरीज में सनी कौशल और शरवरी वाघ मुख्य भूमिका निभा रहे है। इसके निर्देशक कबीर खान कहते हैं, 'मैंने जब से इस विषय पर डॉक्युमेंट्री बनाई है, तब से यह कहानी मेरे साथ चल रही है। मैं हमेशा से इस कहानी को बताना चाहता था, जिसे ज्यादातर भारतीय अब भूल चुके हैं। इस सीरीज की कहानी आजाद हिन्द फौज की सालों पुरानी सत्य घटनाओं पर आधारित है, जो हमें याद दिलाती है कि हमारी आजादी के लिए कई जवानों ने अपनी जान गंवाई है।‘
विज्ञापन

7 of 9
never kiss your best friend - फोटो : amar ujala mumbai
20 जनवरी, नेवर किस योर बेस्ट फ्रेंड (जी5)
यह एक रोमांटिक कॉमेडी वेब सीरीज है। एस शाही के इसी नाम से प्रकाशित उपन्यास पर आधारित 'नेवर किस योर बेस्ट फ्रेंड' दो सबसे अच्छे दोस्त की कहानी है। वे दोनों एक दूसरे के लिए उनकी जटिल भावनाओं के साथ जूझ रहे हैं। जी5 ओरिजिनल की इस 10 एपिसोड की वेब सीरीज में टीवी के जाने माने अभिनेता नकुल मेहता और कैदी बंद से ख्याति पा चुकी अभिनेत्री अन्या सिंह एक साथ नजर आएंगे। इसके निर्माता सरिता तंवर और नीरज कोठारी और निर्देशक आरिफ खान हैं।
 

8 of 9
स्टेट ऑफ सीज : 26/11 - फोटो : सोशल मीडिया
24 जनवरी, स्टेट ऑफ सीज : 26 /11 (जी5)
इसमें दर्शकों को सन् 2008 में मुंबई में हुए 26/11 के आतंकी हमले के नरसंहार का यह सिनेमाई रूप देखने को मिलेगा। स्टेट ऑफ सीज : 26/11 के नाम से बनी इस वेब सीरीज को उस घटना के दौरान हुई एनएसजी (नेशनल सिक्योरिटी गार्ड) की कार्रवाई को केंद्र में रखकर बनाया गया है। इस वेब सीरीज की कहानी संदीप उन्निथन की लिखी हुई किताब ब्लैक टॉर्नेडो पर आधारित है। इस वेब सीरीज को अमेरिकन निर्देशक मैथ्यू ल्यूटवाइलर ने निर्देशित किया है। सीरीज में अर्जुन बिजलानी, विवेक दहिया, सिड मक्कर, तारा अलीशा बेरी, खालिदा जान, ज्योति गौबा, रोशनी सहोता, सुजैन बर्नर्ट, नरेन कुमार और जेसन शाह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन

9 of 9
Code M - फोटो : Alt Balaji
जनवरी, कोड एम (जी5 और ऑल्ट बालाजी)
जी5 और ऑल्ट बालाजी ने साथ मिलकर बनाई इस वेब सीरीज की कहानी भारतीय सेना की एक वकील मोनिका मेहरा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक सैन्य मुठभेड़ मामले की जांच के दौरान की गई एक साजिश का पर्दाफाश करती हैं। इस सीरीज में टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री जेनिफर विंगेट और इनसाइड एज से ख्याति प्राप्त कर चुके अभिनेता तनुज विरवानी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। सीरीज के रिलीज होने की तारीख अभी सामने नहीं आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें