फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebrities: टीवी के ये एक्टर्स हैं फिल्मी सितारों की फोटोकॉपी, तस्वीरें देखकर आप भी खा जाएंगे धोखा

Sun, 27 Mar 2022 11:21 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड स्टार्स और उनके हमशकल - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'जानेमन' में अक्षय कुमार का एक डायलॉग है कि दुनिया में एक ही चेहरे के सात लोग होते हैं। सात का तो पता नहीं लेकिन टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसे चेहरे हैं जिनकी शक्ल हूबहू फिल्मी सितारों से मिलती है। इन टीवी हस्तियों को देखकर एक बार आप भी धोखा खा सकते हैं। आइए जानते हैं कौन है ऐसे सितारे।
विज्ञापन

2 of 6
दीपशिखा नागपाल-परवीन बॉबी - फोटो : सोशल मीडिया
दीपशिखा नागपाल-परवीन बॉबी
दीपशिखा टीवी इंडस्ट्री का चर्चित नाम हैं। उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है। शाहरुख खान की 'कोयला' और 'बादशाह' में भी वह नज़र आ चुकी हैं। कोयला और बादशाह उन्हीं फिल्मों में से एक हैं। दीपशिखा की शक्ल हूबहू बॉलीवुड अभिनेत्री परवीन बॉबी से मिलती है।  परवीन बॉबी साल 2005 में अपने ही फ्लैट में मृत पाई गई थीं।
विज्ञापन

3 of 6
पराग चड्ढा-जायद खान - फोटो : सोशल मीडिया
पराग चड्ढा-जायद खान
टीवी सीरियल जमाई राजा से डेब्यू करने वाले पराग चड्ढा की फोटोज देखकर एक बार आप भी धोखा खा सकते हैं। उनका चेहरा जायद खान से काफी मिलता है। जायद की बात करें तो वह फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं। वह कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

4 of 6
विरुष्का मेहता-तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
विरुष्का मेहता-तमन्ना भाटिया
तमन्ना भाटिया साउथ फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। वह बॉलीवुड की भी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनके जैसी दिखने वाली एक एक्ट्रेस छोटे पर्दे पर भी नज़र आती है। इस एक्ट्रेस का नाम विरुष्का मेहता है। विरुष्का दिल दोस्ती डांस में नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन

5 of 6
जसकरण सिंह गांधी और उदय चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
जसकरण सिंह गांधी और उदय चोपड़ा
जसकरण मिले जब हम तुम में नजर आ चुके हैं। वह काफी हद तक उदय चोपड़ा की तरह दिखते हैं। बता दें कि उदय चोपड़ा मशहूर फिल्म डायरेक्टर यश चोपड़ा के बेटे हैं। बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में वह नजर आ चुके हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डिम्पी गांगुली-शर्मिला टैगोर - फोटो : सोशल मीडिया
डिम्पी गांगुली-शर्मिला टैगोर
डिम्पी गांगुली टीवी पर सबसे पहले राहुल महाजन के स्वयंवर में नजर आ थीं। इस शो में उनकी शादी राहुल के साथ हुई थी। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका और दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली। डिम्पी गांगुली की बात करें तो वह बिलकुल बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर की तरह दिखती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें