फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: शादी की तैयारियों में जुटे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर? साड़ी डिजाइनर के साथ वायरल हुई फोटो

Sun, 27 Mar 2022 09:50 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के मशहूर कपल्स में से एक अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। यह कपल अपनी आने वाली फिल्म के साथ ही अपनी शादी की खबरों को लेकर भी काफी चर्चा में है।
विज्ञापन
1 of 5
बीना कन्नन के साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड के मशहूर कपल्स में से एक अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। यह कपल अपनी आने वाली फिल्म के साथ ही अपनी शादी की खबरों को लेकर भी काफी चर्चा में है। बीते कई समय से दोनों की शादी को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में अब एक बार फिर रणबीर और आलिया की शादी की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। हाल ही में इस कपल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसके बाद एक बार फिर रणबीर और आलिया की शादी को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने लगे हैं।

विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल हाल ही में मशहूर साड़ी डिजाइनर बीना कन्नन ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर में उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ। इस तस्वीर के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर कपल की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

सामने आई इस तस्वीर में रणवीर और आलिया कैजुअल लुक में नजर आए। आलिया भट्ट जहां सफेद कुर्ता पहने दिखाई दीं तो वहीं रणबीर नीली शर्ट और जींस पहने हुए थे। रणबीर और आलिया की बीना कन्नन के साथ तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों ने अपनी शादी की शॉपिंग शुरू कर दी है। इतना ही नहीं कई लोगों का तो यह तक कहना है कि यह कपल जल्द ही शादी के बंधन में बनने वाला है।

4 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

इन तस्वीरों को देख कई फैन उत्सुक भी नजर आए। ऐसे में तस्वीर पर कमेंट कर सोशल मीडिया यूजर्स तरह- तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर में कमेंट करते हुए पूछा, क्या यह कपल की शादी की तैयारी है?, तो वहीं एक अन्य फैन ने लिखा क्या यह वेडिंग बेल्स है? एक और यूजर ने कमेंट में कहा यह शादी की तैयारी लग रही है। वहीं एक और फैन ने सवाल करते हुए पूछा शादी कब है?

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री आलिया भट्ट आखिरी बार फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आई थीं। इस फिल्म में अभिनेत्री के अभिनय की हर किसी ने तारीफ की थी। इसके अलावा आलिया अब जल्द ही फिर आरआरआर में भी नजर आने वाली हैं। वहीं, रणबीर कपूर की बात करें तो अभिनेता जल्द ही वाणी कपूर के साथ फिल्म शमशेरा में नजर आएंगे। इसके अलावा वह एनिमल और श्रद्धा कपूर के साथ लव रंजन की एक बेनाम फिल्म में भी नजर आने वाले हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें