हेमा और धर्मेंद्र
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी
इस लिस्ट में बॉलीवुड के 'ही मैन' धर्मेंद्र और 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी का नाम भी शामिल है। धर्मेंद्र-हेमा की लव स्टोरी तो सभी को मालूम है। इसके साथ ही दोनों ही सेलेब्स ने अपने फिल्मी करियर में कई मुकाम भी हासिल किए हैं। सिर्फ यही नहीं दोनों ने साथ में भी कई फिल्मों में काम किया। धर्मेंद्र और हेमा की साथ की गई फिल्मों की बात करें तो इसमें शराफत, शोले, राजा जानी, तुम हसीन मैं जवां, सीता और गीता, जुगनू, प्रतिज्ञा, ड्रीम गर्ल, आजाद, रजिया सुल्तान जैसी शानदार फिल्में शामिल हैं।