तकनीक के इस युग में सोशल मीडिया बहुत बड़ा मंच बनकर उभरा है। लोग एक-दूसरे से जुड़े रहने और संवाद के लिए इस माध्यम का इस्तेमाल करते हैं। मगर, इसके साथ-साथ लोकप्रियता दिलाने में भी यह मंच खूब कारगर साबित हो रहा है। फिल्मी जगत के तमाम सितारे इस प्लेटफॉर्म पर हैं, जिनके फॉलोअर्स लाखों और करोड़ों में हैं। वे अपनी फिल्मों और किरदारों से जुड़ी जानकारी फैंस से साझा करते दिखते हैं। मगर, कुछ हस्तियां ऐसी हैं, जो न तो अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं, न किसी बड़ी फिल्म का हिस्सा हैं, लेकिन सिर्फ सोशल मीडिया के जरिए ही सुर्खियों में छाए रहते हैं...