बॉलीवुड गलियारे की चकाचौंध बाहरी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। सेलेब्स की फिल्में, लाइफस्टाइल, फैशन, बंगला और सबकुछ फैंस को काफी फैशनेट करता है। हालांकि, बी-टाउन में जितनी रंगीनियां हैं, उतने ही अंदरूनी विवाद भी व्याप्त हैं। फिल्मों में एक-दूजे के साथ जोड़ी जमाने वाले ये सेलेब्स अपनी बॉन्डिंग से लोगों का दिल जीतते नजर आते हैं। लेकिन, आज हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पर्दे पर तो एक फ्रेम में बेहद अच्छे लगे मगर शूटिंग सेट पर इनके बीच जबर्दस्त अनबन देखने को मिली। इन स्टार्स के बीच न सिर्फ जुबानी जंग छिड़ी बल्कि किसी ने किसी का गला दबा दिया, तो कोई दूसरे का बाल खींचकर अपना गुस्सा जाहिर करता नजर आया। ये नामचीन हस्तियां कौन सी हैं, आइए जान लेते हैं-