फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss OTT 2: 'मैं कुछ भी संस्कृति के खिलाफ नहीं होने दूंगा...,' बिग बॉस ओटीटी 2 पर सलमान खान की दो टूक

Fri, 16 Jun 2023 11:01 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सलमान खान ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' को होस्ट करने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। साथ ही साफ करते नजर आए हैं कि वह शो में कुछ भी भारतीय संस्कृति के खिलाफ नहीं होने देंगे। 
 
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' को होस्ट करने की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। टीवी पर कई वर्षों से शो को होस्ट करने वाले सलमान ओटीटी पर पहली बार इसकी मेजबानी करने जा रहे हैं। वहीं, शुक्रवार को शो के इवेंट में सलमान खान ने खुलासा किया कि वह इसे होस्ट करने के लिए बेहद उत्सुक हैं। साथ ही सलमान ने कहा कि वह सुनिश्चित करेंगे कि इस सीजन में कुछ भी भारतीय संस्कृति के खिलाफ न हो। 
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' से जुड़ी अपनी अपेक्षाओं के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैं हमेशा बिग बॉस के लिए तत्पर रहता हूं। बिग बॉस ओटीटी पर पहली बार। मुझे आशा है कि यह बहुत अधिक बिना सेंसर और अनफिल्टर्ड नहीं है, और यदि यह है तो मैं इसे खुद ही कंट्रोल करूंगा। शो हमारी संस्कृति को ध्यान में रखते हुए चलना चाहिए और इसलिए मैं बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा हूं।'
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' में करण जौहर को रिप्लेस करने पर कहा, 'दरअसल, करण और फराह उपलब्ध नहीं थे इसलिए मुझे बिग बॉस ओटीटी करना पड़ रहा है।' सलमान ने यह भी खुलासा किया कि दूसरे सीजन में दर्शकों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

Shahid Kapoor: क्या आने वाला है 'जब वी मेट' का दूसरा पार्ट? शाहिद कपूर ने इम्तियाज अली संग फिल्म पर दिया हिंट

4 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काम करने के दौरान महसूस किए गए अंतर के बारे में पूछे जाने पर सलमान खान ने कहा, 'मुझे कोई अंतर नहीं मिला। आप जिस तरह के ओटीटी कंटेंट की बात कर रहे हैं, वैसे भी मैं उस तरह की चीजें नहीं करता और मुझे यह पसंद नहीं है। मुझे लगता है कि अब ओटीटी के लिए गाइडलाइंस हैं, जिसके बाद ओटीटी में सुधार हुआ है।' 

Vijay Alia: 'शादी कर ली तूने?...', आलिया भट्ट संग विजय वर्मा की वेडिंग तस्वीर देख दंग रह गई थीं एक्टर की मां
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान ने इवेंट में खुलासा किया, 'मेरा एक दोस्त है जिसने मुझे नहीं बताया कि वह शो में भाग ले रहा है। मंच पर उसे देखकर मैं शॉक्ड रह गया। उसका नाम निकेतन मधोक है।' सलमान खान के शो से जुड़ने के लिए सनी लियोनी से लेकर मिया खलीफा तक का नाम सामने आ चुका है। वहीं, 'बिग बॉस ओटीटी 2' 17 जून से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होने जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें