फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Starkids: इन स्टारकिड्स का नहीं कोई मुकाबला, कोई डांसिंग, कोई सिंगिंग तो कोई स्विमिंग में है नंबर वन

Fri, 04 Aug 2023 06:58 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

स्टारकिड्स अपनी हर एक एक्टिविटी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वहीं, आज हम आपको चर्चित सितारों के इन बच्चों के टैलेंट से रूबरू कराने जा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 7
स्टारकिड्स टैलेंट - फोटो : अमर उजाला
न सिर्फ बॉलीवुड स्टार्स की फिल्में बल्कि उनकी हर एक एक्टिविटी पर फैंस खासा ध्यान देते हैं। इतना ही नहीं सेलेब्स की प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ तक पर लोग अपनी नजरें गड़ाए रखते हैं। किस स्टार की रियल लाइफ में क्या कुछ चल रहा है, इस गॉसिप में फैंस को काफी दिलचस्पी होती है। इसके अलावा इन हस्तियों की डेटिंग, वेडिंग, बच्चे और बच्चों का फ्यूचर सबकुछ लोगों की नजरों में रहता है। स्टार्स के साथ-साथ स्टारकिड्स भी काफी चर्चाओं में रहते हैं। इनके बड़े होने के साथ ही इनके बॉलीवुड डेब्यू को लेकर कयास लगने शुरू हो जाते हैं, और यह कयास ज्यादातर सही भी होते हैं। अधिकतर स्टारकिड्स बॉलीवुड इंडस्ट्री का ही रुख करते हैं। हालांकि, कुछ नामचीन स्टार्स के बच्चे ऐसे भी हैं, जिन्होंने पर्दे से दूरी बनाए रखना ही बेहतर समझा है। वहीं, आज इस आर्टिकल में हम आपको स्टारकिड्स के टैलेंट के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमें वह भी शामिल हैं, जो बॉलीवुड डेब्यू कर अपनी एक्टिंग स्किल से खुद को साबित कर रहे हैं। हालांकि, एक्टिंग के अलावा इनमें क्या टैलेंट है, आइए जान लेते हैं-
विज्ञापन

2 of 7
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
अमृता सिंह और सैफ अली खान की लाडली सारा अली खान अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने में सफल रही हैं। 'केदारनाथ' हो या 'अतरंगी रे' एक्ट्रेस ने स्क्रिप्ट की डिमांड पर हर तरह के किरदार में खुद को ढाला है। बीते दिनों सारा को फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतते देखा गया। सारा एक एक्ट्रेस हैं, यह बात तो हर कोई जानता है। इसके उलट वह शायरी का भी शौक रखती हैं। सारा को समय-समय पर बतौर शायर अपना टैलेंट दिखाते पाया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 7
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर भी बैक-टू-बैक फिल्मों से इंडस्ट्री में खुद की जगह बना रही है। जान्हवी जल्द ही सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ अपना साउथ डेब्यू करने वाली हैं। वहीं, जान्हवी एक एक्ट्रेस होने के साथ ही एक बेहतरीन डांसर भी हैं। एक्ट्रेस समय-समय पर पोस्ट के जरिए फैंस को अपने डांस की झलक दिखाती रहती हैं। 

Saira Bano Post: सायरा बानो ने किशोर दा को किया याद, जन्मदिन पर खास पोस्ट से बांधी शमा

4 of 7
अहान शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
सुनील शेट्टी और माना शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने फिल्म 'तड़प' में बेहतरीन काम किया। फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन अहान को उनकी एक्टिंग के लिए सराहा गया। अहान अपनी स्मार्टनेस और मस्कुलर बॉडी से भी लड़कियों को दीवाना बनाए हुए हैं। वहीं, आपको बता दें कि एक्टिंग के अलावा अहान को फोटोग्राफी में भी काफी दिलचस्पी है। रिपोर्ट के अनुसार, वह खुद से बेहद अच्छी तस्वीरें क्लिक कर लेते हैं। 

Munawar Faruqui: पिता के दिवालिया होने पर समोसे बेचते थे मुनव्वर, संघर्ष को याद कर जिंदगी को बताया सेकंड चांस
विज्ञापन

5 of 7
राशा थडानी - फोटो : सोशल मीडिया
रवीना टंडन की लाडली बेटी राशा थडानी इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सुर्खियों में हैं। राशा, अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन के साथ फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। वहीं, राशा सिंगिंग में भी बेहद अच्छी हैं। कुछ वक्त पहले उन्होंने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से सिंगिंग वीडियो साझा कर हर किसी का दिल जीत लिया था। 

Dream Girl: बिहार पुलिस के साथ मिलकर 'ड्रीम गर्ल' ने साइबर अपराध के प्रति किया जागरुक, आयुष्मान की हुई तारीफ
विज्ञापन

6 of 7
नव्या नवेली नंदा - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन की नातिन और एस्कॉर्ट्स ग्रुप के एमडी निखिल नंदा और श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा पर्दे से दूर हैं। बावजूद इसके वह अपनी हर एक एक्टिविटी को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। नव्या ने एक्टिंग छोड़कर बिजनेस को अपना करियर चुना है। वहीं, टैलेंट के मामले में नव्या का कोई मुकाबला नहीं है। नव्या की हिंदी बेहद अच्छी है। साथ ही वह सोशल टॉपिक्स की भी अच्छी नॉलेज रखती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वेदांत माधवन - फोटो : सोशल मीडिया
टैलेंटेड एक्टर आर. माधवन के बेटे वेदांत माधवन लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। वेदांत फिल्मों के बजाए स्विमिंग में दिलचस्पी रखते हैं। हाल ही में उन्होंने स्विमिंग में अपना लोहा मनवाया है। इसके लिए उन्हें मलेशिया इनविटेशनल एज ग्रुप स्विमिंग चैंपियनशिप में पांच गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें