बॉलीवुड स्टार्स अपनी हर एक एक्टिविटी को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। इन सितारों के हेयरस्टाइल से लेकर फिटनेस ट्रिक तक को लाखों-करोड़ों फैंस फॉलो करते हैं। इसी का नतीजा है कि कोई भी ब्रांड अपने एड के लिए चर्चित चेहरों को चुनता है, जिससे उस प्रोडक्ट की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ जाए। वहीं, जब यह नामचीन हस्तियां कुछ ऐसा करती हैं, जिससे यूथ को गलत संदेश पहुंचता है, तो इसके लिए इन्हें जमकर ट्रोल भी किया जाता है। तंबाकू ब्रांड के एड पर सितारों को कई दफी बुरी तरह ट्रोल किया जा चुका है। हालांकि, आज हम इस आर्टिकल में आपको उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने कोई एड नहीं किया लेकिन असल जिंदगी में वह सिगरेट के लती थे, जिन्हें आज के समय में चेन स्मोकर भी कहा जाता है। लेकिन, इन सितारों ने आगे चलकर यह समझा कि यह स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है, जिसके बाद इन्होंने सिगरेट को हमेशा के लिए छोड़ दिया।