फिल्मों में कहानी की मांग के मुताबिक हीरो-हीरोइन के बीच प्रेम कहानी दिखाई जाती है। रोमांस का तड़का लगाया जाता है, शादी और उनकी फैमिली लाइफ दिखाई जाती है। फिल्म खत्म होते ही दोनों अपनी-अपनी जिंदगी और काम में व्यस्त हो जाते हैं। मगर, कुछ स्टार्स की जिंदगी यहां से एक नया मोड़ लेती है। बॉलीवुड में ऐसी कई जोड़िया हैं, जिनकी सेट पर हुई मुलाकात दोस्ती और प्यार में बदल गई और आगे चलकर इन्होंने शादी की। काजोल-अजय देवगन, ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन, रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर-आलिया भट्ट से लेकर तमाम सितारे इस फेररिस्त में शामिल हैं। मगर, यह सिर्फ बॉलीवुड तक सीमित नहीं है। साउथ में भी कई ऐसी सुपरहिट जोड़िया हैं, जो रील लाइफ से रियल लाइफ में बदल गईं। आइए जानते हैं...