पठान
- फोटो : सोशल मीडिया
इस एडवांस बुकिंग में आईमैक्स, 4डीएक्स, 2डी के टिकट शामिल हैं। ऐसे में 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है' और 'वॉर' जैसी फिल्मों के बाद फैंस यशराज बैनर की स्पाई यूनिवर्स की इस चौथी फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड दिख रहे हैं। एडवांस बुकिंग में शुरुआती घंटों में फिल्म का रिकॉर्ड देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि ये फिल्म पहले दिन बंपर ओपनिंग ले सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हैदराबाद, दिल्ली और मुंबई में कुछ शो पहले ही बिक चुके हैं। बॉयकॉट ट्रेंड के बावजूद, पठान एडवांस बुकिंग बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है।