फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की इन जोड़ियों को सेट पर ही हो गया था प्यार, शादी कर जी रहे ऐसी जिंदगी

Mon, 08 Feb 2021 12:23 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
दीपिका-रणवीर और सैफ-करीना - फोटो : Instagram
फिल्मों में काम करते-करते या शूटिंग सेट पर फिल्मी सितारों के बीच प्यार हो जाना आम बात है। लेकिन उस प्यार को मंजिल तक पहुंचाना काफी बड़ी बात है। अक्सर कई बॉलीवुड सितारों के रिश्ते बीच में ही टूट जाते हैं, तो कुछ ने शादी के बाद अलग होने का फैसला किया। लेकिन आज हम आपको ऐसे बॉलीवुड कपल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें सेट पर प्यार हुआ और फिर उन्होंने शादी भी रचाई। आज भी उन कपल्स के बीच बेशुमार प्यार बना हुआ है। आज हम आपको ऐसी ही 6 मशहूर जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह ने अब तक 3 फिल्मों में साथ काम किया है। लेकिन उनकी पहली फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' के सेट पर ही दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए थे। रणवीर-दीपिका ने 6 साल तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन अपने रिश्ते को कभी पब्लिक नहीं किया। एक-दूसरे को अच्छे से जानने के बाद कपल ने शादी करने का फैसला किया। आज भी एक्टर रणवीर सिंह निर्देशन संजय लीला भंसाली का शुक्रिया अदा करते हैं। उनका मानना है कि संजय की वजह से ही उन्हें दीपिका मिली।
विज्ञापन

3 of 7
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : Pintrest
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 

इस लिस्ट में अगला नाम भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का है। कहा जाता है कि एक विज्ञापन के शूट के दौरान विराट और अनुष्का एक-दूसरे के करीब आए। फिर बात होना शुरू हो गई। कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2017 में कपल ने शादी रचाई। हाल ही में अनुष्का ने बेटी को जन्म दिया है, जिसका नाम वामिका रखा है। कपल अपनी जिंदगी को निजी रखना पसंद करते हैं, लेकिन अपने फैंस के साथ सबकुछ शेयर करते रहते हैं।

4 of 7
करीना कपूर-सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
करीना कपूर खान और सैफ अली खान

एक्ट्रेस करीना कपूर खान और एक्टर सैफ अली खान की लव स्टोरी की शुरुआत भी फिल्म के सेट पर हुई थी। फिल्म 'टशन' में दोनों साथ काम कर रहे थे और वहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। इसके बाद सैफ-करीना ने फिल्म 'कुर्बान' में साथ काम किया। एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद साल 2012 में करीना ने खुद से 10 साल बड़े सैफ अली खान से शादी कर ली। कपल को एक बेटा है, जिसका नाम तैमूर अली खान है। इसके साथ ही सैफ-करीना दोबारा माता-पिता बनने वाले हैं।
विज्ञापन

5 of 7
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन - फोटो : instagram
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और एक्टर अभिषेक बच्चन की लव स्टोरी भी फिल्म के सेट से ही शुरू हुई थी। साल 2006 में अभिषेक और ऐश्वर्या ने फिल्म 'गुरु' में साथ काम किया था। शूटिंग सेट पर दोनों एक दूसरे को अपना दिल बैठे थे। इसके बाद साल 2007 में दोनों ने शादी रचा ली थी। अभिषेक-ऐश्वर्या ने फिल्म 'रावण', 'उमराव जान' और 'धूम 2' में भी साथ काम किया है। कपल की एक बेटी है, जिसका नाम आराध्या बच्चन है।
विज्ञापन

6 of 7
अजय-काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
काजोल और अजय देवगन

अभिनेता अजय देवगन और मशहूर एक्ट्रेस काजोल की जोड़ी इंडस्ट्री में काफी पसंद की जाती है। साल 1995 में दोनों ने फिल्म 'हलचल' में साथ काम किया था और यही से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। इसके बाद अजय-काजोल ने फिल्म 'इश्क' में साथ में काम किया। अजय-काजोल एक-दूसरे के प्यार में थे और फिर कपल ने साल 1999 में शादी रचाने का फैसला किया। कपल  बाद में साल 1997 में दोनों ने इश्क फिल्म में भी साथ काम किया। 1999 में दोनों कलाकारों ने शादी कर ली। अजय और काजोल के दो बच्चे हैं, जिनका नाम नायसा और युग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा - फोटो : अमर उजाला
जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख

एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा और एक्टर रितेश देशमुख की लव स्टोरी भी कम दिलचस्प नहीं है। रितेश और जेनेलिया को भी शूटिंग के दौरान ही प्यार हुआ था। दोनों की पहली बॉलीवुड फिल्म 'तुझे मेरी कसम' थी और इसी की शूटिंग के दौरान ही दोनों के बीच प्यार गया था। लेकिन कपल ने अपनी लव स्टोरी को कभी भी पब्लिक नहीं किया। कपल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे डेट पर भी कहीं दूर जाते थे, ताकि उन्हें कोई स्पॉट न करे। वे अपने रिश्ते को सिर्फ अपने तक ही रखना चाहते थे और इसे पब्लिक गॉसिप का हिस्सा नहीं बनने देना चाहते थे। साल 2012 में रितेश-जेनेलिया ने शादी रचाई। कपल के दो बच्चे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें