एक्ट्रेस पूजा भट्ट जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं, इन दिनो फिर से चर्चा में हैं और वो भी अपने मॉस्को वेकेशन की वजह से। दरअसल उनके वेकेशन की कुछ तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं जिनमें वो एक अजनबी शख्स को किस करते हुए नजर आ रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
बिगड़ गई महेश भट्ट की बेटी, तलाक के बाद अजनबी को चूमती दिखी
2 of 5
- फोटो : Instagram/PoojaBhatt
पूजा ने अपने इस वेकेशन की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं और थोड़ी देर में ही ये तस्वीरें खूब वायरल हो गई हैं। इन तस्वीरों को देखकर तो लग रहा है कि पूजा ने वहां खूब एंजॉय किया है।
विज्ञापन
बिगड़ गई महेश भट्ट की बेटी, तलाक के बाद अजनबी को चूमती दिखी
3 of 5
बता दें कि पूजा भट्ट का कुछ वक्त पहले ही अपने हस्बेंड मनीष मखीजा से तलाक हुआ था। हालांकि दोनों के अलग होने की वजह सामने नहीं आई। दोनों 11 साल से एक साथ थे। ऐसे में पूजा की एक अजनबी शख्स के साथ लिप-टू-लिप किस की तस्वीर सामने आने से भूचाल मच गया है। हर कोई यही सोच रहा है कि आखिर ये अजनबी शख्स है कौन ?
बिगड़ गई महेश भट्ट की बेटी, तलाक के बाद अजनबी को चूमती दिखी
4 of 5
वैसे इसमें ज्यादा हैरान होने की भी जरुरत नहीं है क्योंकि पूजा हमेशा अपने बोल्ड अंदाज को लेकर काफी लाइमलाइट में रही हैं। एक वक्त ऐसा भी था जब उन्होंने अपने फिल्ममेकर पिता महेश भट्ट के साथ बोल्ड फोटोशूट करवाया था और सभी को हैरत में डाल दिया था। हालांकि उसे लेकर पूजा और महेश भट्ट की खूब आलोचना भी हुई थी। लेकिन पूजा भट्ट को इससे फर्क नहीं पड़ता, तभी तो वो अपनी जिंदगी बिंदास जी रही हैं।