फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: भारतीय अभिनेत्रियों को दिल दे बैठे थे ये पाकिस्तानी क्रिकेटर, एक एक्ट्रेस ने तो बसा लिया था घर

Wed, 18 Oct 2023 12:23 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पाकिस्तानी क्रिकेटर्स, बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला
फिल्मी दुनिया और क्रिकेट जगत का नाता वर्षों पुराना है। बॉलीवुड अभिनेत्रियां औरखिलाड़ियों के अफेयर के चर्चे कई बार सुनने को मिलते हैं। केवल भारत ही नहीं सरहद पार के खिलाड़ियों के नाम भी हिंदी फिल्मों की अदाकाराओं के साथ जुड़ चुके हैं। ऐसे में आज हम आपको उन पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो भारतीय अभिनेत्रियों को दिल दे बैठे थे।
Fatima Sanya Friendship: स्कूटी पर ऑडिशन देते देते हो गई पक्की वाली दोस्ती, फिर साथ दिखेंगी ‘सैम बहादुर’ में
विज्ञापन

2 of 6
जीनत अमान और इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया
इमरान खान और जीनत अमान
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अपने समय के शानदार क्रिकेटर रहे हैं। हैंडसम होने की वजह से उनकी महिला फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा थी। 80 के दशक में इमरान पाकिस्तानी टीम के कप्तान बनकर भारत दौरे पर आए थे। उस दौरान उनकी मुलाकात जीनत अमान से हुई थी। इमरान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने अपनी किताब में उनके और जीनत के रिश्तों का जिक्र किया है। हालांकि, किताब में उन्होंने सीधे तौर पर जीनत का नाम नहीं लिया गया है। उन्होंने लिखा कि मुंबई में दोनों की मुलाकात पार्टियों में होने लगीं। इस दौरान दोनों एक-दूसरे को डेट भी करने लगे। कुछ समय बाद दोनों अलग भी हो गए।
विज्ञापन

3 of 6
मोहसिन खान-रीना रॉय - फोटो : social media
रीना रॉय और मोहसिन खान
बॉलीवुड अभिनेत्री रीना रॉय का अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा से कथित तौर पर अफेयर रहा था। 1980 में अभिनेता ने पूनम से शादी कर ली। इसके बाद रीना टूट गई थीं। इस बीच वो पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान के करीब आईं और दोनों ने 1983 में शादी कर ली। हालांकि, साल 1990 में इनका तलाक हो गया।

4 of 6
सुष्मिता सेन और वसीम अकरम
सुष्मिता सेन और वसीम अकरम
पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। दिग्गज बल्लेबाजों को आसानी से आउट करने वाले वसीम अकरम सुष्मिता की खूबसूरती पर खुद क्लीन बोल्ड हो गए थे। दोनों की मुलाकात एक रियलिटी शो के दौरान हुई थी, जिसे उन्होंने जज किया था। दोनों का रिश्ता कथित तौर पर केवल छह महीने ही चल पाया था। बाद में दोनों की राहें जुदा हो गईं।
विज्ञापन

5 of 6
शोएब अख्तर और सोनाली बेंद्रे - फोटो : सोशल मीडिया
सोनाली बेंद्रे और शोएब अख्तर
सोनाली बेंद्रे बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत हीरोइनों में से एक हैं। पाकिस्तान के रावलपिंडी एक्सप्रेस यानी शोएब अख्तर सोनाली की खूबसूरती के दीवाने थे। उन्होंने तो यहां तक कह दिया था कि अगर सोनाली ने उनका प्रपोजल स्वीकार नहीं किया तो वो उन्हें किडनैप कर लेंगे। हालांकि, सोनाली की तरफ से शोएब को लेकर कभी कोई टिप्पणी नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तमन्ना भाटिया, शोएब अख्तर के साथ अब्दुल रज्जाक - फोटो : सोशल मीडिया
तमन्ना भाटिया और अब्दुल रज्जाक
पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक और बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया का अफेयर की चर्चा भी काफी समय तक हो चुकी है। इन दोनों को 2013 में दुबई के एक बाजार में साथ देखा गया था। इसके बाद ही गॉसिप गलियारों में दोनों की रिश्तों पर तरह-तरह के कयास लगने शुरू हो गए थे।
Tiger Nageswara Rao: अक्षय, अजय और सलमान ने बनाई रवि तेजा की फिल्मों की रीमेक, अब आई सबसे बड़े चोर की कहानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें